फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car rally for tribute to MPs who died in road accident

रोड सेफ्टी का रखें ख्याल, जीवन है बहुमूल्य: उपराष्ट्रपति

Mon, 17 Dec 2018 01:19 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car rally for tribute to MPs who died in road accident
- फोटो : अमर उजाला

मेरे साथ काम करने वाले सांसदों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई, मुझे हमेशा उनके खोने का दुख होता है, मुझे अहसास है कि जब कोई अचानक से हमेशा के लिए दूर जाता है तो कैसा महसूस होता है। सड़क हादसों में इस दुनिया को छोड़ने वाले उन सभी सांसदों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों को मेरी सहानुभूति है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करें, हमारे लिए सभी की जिंदगी बेहद कीमती है। उक्त बातें टायर कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार रैली को हरी झंडी दिखाते हुए उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कही।

विज्ञापन


सड़क हादसों में मरने वाले सांसदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंस्टीट्यूशन क्लब में विंटेज कारों का प्रदर्शन भी किया और साथ ही लोगों को रोड सेफ्टी के बारे में जागरूक किया गया। कार रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सड़क हादसों में दुनिया को अलविदा कहने वाले ज्ञानी जैल सिंह, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा, गोपीनाथ मुंडे, मुन्नवर हसन, विरकला राधाकृष्ण, राजेश पायलट और नंदामुरी हरीकृष्णा समेत अन्य दिवंगत सांसदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उन्होंने रोड सेफ्टी को लेकर मूलमंत्र सेफ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एस का अर्थ स्पीड यानी गति से है, हमेशा संयमित गति से चलें, ए का अर्थ है अवेयरनेस यानी जागरूकता फैलाएं, एफ का अर्थ है फोलो ट्रैफिक रूल यानी यातायात नियमों का पालन करें और ई का अर्थ सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति साहनुभूति रखी जाए।  इस कार्यक्रम में कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव व लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, उड़ीसा के सांसद पी.के पदसानी, जेके टायर के अध्यक्ष रघुपति सिंघानिया समेत अन्य समेत अन्य अधिकारी और नेता गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जागरूकता कार रैली में 63 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य समेत भारतीय सेना और दिल्ली पुलिस के अधिकारी, मीडिया कर्मी व अन्य लोग शामिल थे। रैली कंस्टीट्यूशन क्लब से शुरू हुई और रफी मार्ग, रेड क्रॉस, संसद मार्ग, ताल कटोरा, नॉर्थ एवेन्यू, महादेव रोड, विशम्बर दास मार्ग से होते हुए 34 किमी को सफर तय करने के बाद कंस्टीट्यूशन क्लब पर ही समाप्त हुई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed