{"_id":"6638ff472326e722b60a3996","slug":"car-hits-crpf-jawan-during-vip-movement-in-delhi-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वीआईपी मूवमेंट के दौरान कार ने सीआरपीएफ जवान को मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा इलाज; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वीआईपी मूवमेंट के दौरान कार ने सीआरपीएफ जवान को मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा इलाज; हालत गंभीर
Mon, 06 May 2024 09:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 06 May 2024 09:33 PM IST
सार
दिल्ली कैंट इलाके में वीआईपी मूवमेंट के दौरान तेज रफ्तार कार ने सीआरपीएफ के एक जवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैंट इलाके में वीआईपी मूवमेंट के दौरान तेज रफ्तार कार ने सीआरपीएफ के एक जवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य साथियों ने घायल जवान को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल जवान की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के जरिए आरोपी देवदत्त को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल अनिल कुमार सीआरपीएफ में बतौर हवलदार कार्यरत हैं। उनकी तैनाती जाफराबाद इलाके में है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 मई की रात करीब पौने दस बजे पुलिस को धौलाकुआं इलाके में सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर एक कार मिली। कार के शीशे टूटे हुए थे। मौके पर सीआरपीएफ का एक जवान अशोक कुमार मिला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी धौलाकुआं में वीआईपी मूवमेंट में तैनाती थी। रात में मूवमेंट खत्म होने के बाद वह अपने साथी हवलदार अनिल कुमार के साथ स्टाफ बस की ओर जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान एक कार उनकी तरफ तेज रफ्तार से आई। उन्होंने कार चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन तब तक कार ने अनिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिल उछलकर कार के बोनट पर गिरे और फिर नीचे गिरकर अचेत हो गए। बोनट पर गिरने की वजह से कार के शीशे टूट गए।ट
विज्ञापन
कुछ दूर जाकर चालक ने कार रोकी और फिर कुछ दूर कार को ले जाने के बाद उसे सड़क किनारे लगाकर वहां से भाग गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने घायल अनिल को लेकर आरआर अस्पताल पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर कार को जब्त करने के बाद अस्पताल पहुंची। घायल हवलदार बयान देने की हालत में नहीं थे। पुलिस ने अशोक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हादसा का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने कार नंबर के जरिए चालक की पहचान की। उसके बाद पुलिस की टीम ने गुरुग्राम में दबिश देकर चालक देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह काफी डर गया था, इसलिए मौके से फरार हो गया।