फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car hit two bike riders at KG Marg red light delhi viral video

दिल्ली में हिट एंड रन का खौफनाक मामला: कार से 3 KM घसीटा, चिल्लाता रहा चश्मदीद; घायल को फेंक हुए तेजी से फरार

Wed, 03 May 2023 04:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 May 2023 04:08 PM IST
सार

दिल्ली के केजी मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार ने दो बाइक सवार लड़कों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद एक युवक कार की छत पर जा गिरा। वीडियो एक अन्य शख्स ने बनाया है।

विज्ञापन
car hit two bike riders at KG Marg red light delhi viral video
कार की छत पर मृतक दीपांशु वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सुनने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक कार की छत के ऊपर है और दूसरा लड़का कार की टक्कर से दूर जा गिरा। वहीं एक अन्य शख्स कार का पीछा कर मोबाइल से वीडियो बना रहा है। यह घटना दिल्ली के सबसे पॉश इलाके केजी मार्ग की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

दिल्ली के पॉश इलाके में हिट एंड रन का मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, केजी मार्ग-टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर एक कार सवार युवक ने बाइक सवार दो लड़कों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादस में एक लड़के की मौत हो चुकी है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का पीछा करता रहा बिलाल, आरोपी फरार
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार सवार ने बाइक को टक्कर मारी तो एक लड़का दूर जाकर गिरा और दूसरा लड़का गाड़ी की छत के ऊपर जा गिरा। इसके बाद कार सवार ने गाड़ी को रोका नहीं बल्कि दौड़ाता हुआ ले गया। घटना के चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपने मोबाइल से गाड़ी का वीडियो बना लिया। बिलाल ने गाड़ी का पीछा करते हुए कई बार हॉर्न बजाया लेकिन गाड़ी को नहीं रोका। और तीन किलोमीटर दूर दिल्ली गेट पर जाकर गाड़ी के ऊपर लेटे लड़के को नीचे फेंक कर फरार हो गए। यह घटना रात 12:55 मिनट की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

दिल्ली के कंझावला में भी हो चुकी है ऐसी वारदात
बता दें कि इस हादसे में मारे गए लड़के का नाम दीपांशु वर्मा बताया जा रहा है। दीपांशु की उम्र 30 साल है। वहीं दूसरा लड़का 20 साल का मुकुल है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं इससे पहले दिल्ली के कंझावला इलाके में भी कुछ इसी तरह की वारदात हुई थी। जिसमें एक लड़की को गाड़ी से आरोपी घसीटते हुए ले गया था। इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। यह मामला 31 दिसंबर 2022 की रात को हुआ था। अगले दिन नया साल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed