{"_id":"8b6b5d350648e51931df53a5eba91889","slug":"car-free-day-was-held-at-the-student-police-cadet-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फ्री डे पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार फ्री डे पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट ने लगाई प्रदर्शनी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 09 Feb 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम जिन वस्तुओं को बेकार समझ कर फेंक देते हैं उन्हीं से विद्यार्थियों ने शानदार उपयोगी सामग्री तैयार कर सभी का दिल जीता लिया।
विज्ञापन
उन्होंने इन्हीं सामग्रियों का शहर के सेक्टर-29 स्थित हीरो मोटो कॉर्प ट्रैफिक सेफ्टी पार्क में प्रदर्शन किया। जिसकी सभी ने तारीफ की। गुडग़ांव के पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क भी उनकी कलाकृतियों को देखकर अभिभूत हुए।
लोगों को यह नजारा 21वें कार फ्री डे पर देखने को मिला। जिन विद्यार्थियों ने वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी सामग्री तैयार की थी वह सभी स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों ने जिस प्रकार से बेकार वस्तुओं का उपयोग किया है वह काबिले तारीफ है। उनकी सोच और कल्पना काफी उच्च स्तर की है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपनी सोच और कल्पनाशीलता को सदैव जीवंत रखें अच्छे काम करें।
विज्ञापन
कार फ्री अभियान की शुरूआत मंगलवार को सेक्टर-29 के हीरो मोटो कॉर्प ट्रैफिक सेफ्टी पार्क से शुरू किया गया। मगर विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने कार फ्री डे के आकषर्ण को चुरा लिया।
द्रोणा पब्लिक स्कूल और ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के वेस्ट मैटेरियल से बॉस्केट, विंड चेन, गिफ्ट आइटम, तोप, घर के मॉडल, फोटो फ्रेम, पर्स और डस्टबिन जैसे आइटम तैयार किया था।
लोगों को सबसे अधिक आकर्षित ज्ञानदीप स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया सोलर डस्टबिन रहा। टीम कार फ्री की सदस्या सारिका भट्ट ने बताया कि यह डस्टबिन विशेष है। इसमें पहिया है जो सूर्य की रौशनी में स्वयं चलता भी है।