{"_id":"5d0da66b8ebc3e134725beb9","slug":"car-drove-over-homeless-people-sleeping-on-pavement-in-hazrat-nizamuddin-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 22 Jun 2019 09:24 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात एक कार ने मथुरा रोड पर फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक अभिषेक दत्ता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। अभिषेक दत्ता भारत में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के एरिया जोन का कंट्री मैनेजर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि, बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि होंडा डब्ल्यूआरवी कार ने मथुरा रोड पर नीला गुंबद के पास पुलिस कॉलोनी के सामने फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल दिया है।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन थानाध्यक्ष स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कार फुटपाथ पर चढ़ी हुई थी और लोग कराह रहे थे। पीसीआर वैन व कैंट्स एंबुलेंस ने घायल साहिब (23), शेख साजू (48), नौशाद (23) और आरिफ (32) को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, यहां पर डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक अभिषेक दत्ता को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी ने घटना के समय बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। आरोपी घटना के समय जनकपुरी स्थित अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन