फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car dragged for several meters on road in Greater Noida just like a movie stunt

डराने वाला वीडियो: फिल्मी स्टंट की तरह कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चली गई कार, बाल-बाल बचे गुजर रहे चार लोग

Thu, 16 Oct 2025 06:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Oct 2025 06:39 PM IST
सार

इस हादसे के दौरान आसपास काफी छात्र-छात्राएं पैदल जा रहे थे। जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना एक कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Car dragged for several meters on road in Greater Noida just like a movie stunt
फिल्मी अंदाज में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बोलेरो के पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। नॉलेज पार्क में एक कॉलेज के बाहर रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो अचानक पलट गई और काफी दूर तक घिसटते चली गई। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो दौड़ रही है। तभी बाइक के पास आकर बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार में कट मारा। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के बाद कार काफी दूर तक घिसटते चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आसपास काफी छात्र-छात्राएं पैदल जा रहे थे। जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना एक कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार सवार युवकों को बाहर निकाला। वहीं इस मामले में नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी का कहना है कि वीडियो सामने आई है। जांच में पता चला है कि वीडियो 5-6 दिन पुरानी है। 

विज्ञापन

किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। घटना में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है। बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ था। वीडियो के आधार पर घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed