फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car crushes Delhi Police head constable in checking

चेकिंग कर रहे हेड कॉन्सटेबल को कार ने कुचला

Sat, 20 Dec 2014 01:51 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Car crushes Delhi Police head constable in checking

दिल्ली में पुलिसवालों पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के शुक्रवार देर रात एक हेड कॉन्सटेबल को कार से कुचल कर जान से मारने कोशिश की गई।

विज्ञापन


घटना में हेड कॉन्सटेबल बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के वक्त नशे में था।

विज्ञापन

चेकिंग से बचने के लिए वारदात को अंजाम

Car crushes Delhi Police head constable in checking

पूर्वी दिल्‍ली के अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके में स्थित सीडब्लूजी गांव के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे दिल्ली पुलिस के 45 वर्षीय हेड कॉन्‍सटेबल रघुनंदन बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच उन्हें सामने एक डस्टर कार आती हुई दिखी, तो रघुनंदन उसे भी चेकिंग के लिए हाथ देकर रोकने की कोशिश की। शुरुआत में तो कार सामान्य स्पीड से आ रही थी, लेकिन नजदीक आने पर कार की स्पीड बेहद तेज हो गई और सीधे आकर पुलिस कॉन्सटेबल को टक्कर मार दी।

टक्कर से रघुनंदन बुरी तरह से घायल हो गए और वहीं गिरकर तड़पने लगे। जबकि टक्कर के बाद कार भी आगे जाने लायक नहीं बची। घटना की जानकारी पर नजदीकी थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर सिद्धांत को उसके दो ‌सा‌थियों के साथ हिरासत में ले लिया। रघुनंदन को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौत

Car crushes Delhi Police head constable in checking

दिल्ली के ही अलीपुर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक बेलगाम ट्रक ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर हजारी लाल (56) को रौंद दिया। सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय सब इंस्पेक्टर सरकारी बाइक से एक मामले की तफ्तीश के लिए नरेला इलाके में जा रहे थे। घटना के बाद अलीपुर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

हजारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अलीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से ही ट्रक को जब्त कर उसके चालक रोहित (19) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिसकर्मियों की मौत

Car crushes Delhi Police head constable in checking

. 14 दिसंबर 2014-जैतपुर में कैब ने दो पुलिसकर्मी एएसआई नागेंद्र और हेड कांस्टेबल प्रहलाद को कुचला, मौत।
. 16 जुलाई 2014-दिलशाद गार्डन इलाके में कांस्टेबल विकास कुमार को कार ने कुचला, मौत।

. 14 जून 2014: जखीरा पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मन्ना राम को कार ने कुचला, मौत।
. 21 अप्रैल 2014: नजफगढ इलाके में कांस्टेबल प्रह्लाद सहाय मीणा की सड़क हादसे में मौत।

. 14 फरवरी 2014: सब इंस्पेक्टर हेमराम की दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed