फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car collides with a dumper parked in a tunnel in Delhi three members of the same family die

दिल्ली में हादसा: टनल में खड़े डंपर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे सभी

Tue, 02 Sep 2025 10:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को डीडीयू, सफदरजंग और पास के दूसरे अस्पताल भेजा गया। डीडीयू अस्पताल में बृजरानी और विमल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अयांश ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Car collides with a dumper parked in a tunnel in Delhi three members of the same family die
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images

विस्तार

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक कार महिपालपुर टनल में खड़े डंपर से टकरा गई। 25 अगस्त की रात को हुए हादसे में एक ही परिवार के चार साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, टैक्सी चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। शवों की शिनाख्त बृज रानी (46), उनके बेटे विमल (23) और पोता अयांश (4) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार
23 अगस्त को पूरा परिवार फरीदाबाद से दर्शन के लिए राजस्थान स्थित गोगा मेड़ी मंदिर गया था। 25 अगस्त की रात को वहां से लौटते समय वह लोग हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक विपिन कश्यप (31) को गिरफ्तार कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि डंपर चालक ने बिना किसी साइन बोर्ड और रिफलेक्टर के टनल के मोड़ पर अपना डंपर खड़ा किया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद का रहने वाला है परिवार
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बृजरानी अपने परिवार के साथ रोशन नगर कॉलोनी, इस्माइलपुर, फरीदाबाद में रहती थीं। इनके परिवार में पति प्रमोद, बेटे देवेंद्र (30), इनकी पत्नी नीतू (28), बेटा विमल व देवेंद्र का बेटा आयांश थे। 23 अगस्त को परिवार ने राजस्थान स्थित गोगा मेड़ी मंदिर में दर्शन करने का मन बनाया। परिजनों ने दिल्ली के संगम विहार निवासी रोहित राजपूत (22) नामक युवक की टैक्सी को किराए पर लिया। पूरा परिवार गाड़ी से मंदिर पहुंच गया। 25 अगस्त को वहां से लौटते समय महिपालपुर टनल में परिवार हादसे का शिकार हो गया। टनल में अचानक सामने खड़े डंपर को देखकर चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

विज्ञापन

कार के उड़े परखच्चे
इस बीच कार लेफ्ट साइट से डंपर में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को डीडीयू, सफदरजंग और पास के दूसरे अस्पताल भेजा गया। डीडीयू अस्पताल में बृजरानी और विमल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अयांश ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल प्रमोद, देवेंद्र, इनकी पत्नी नीतू व चालक रोहित राजपूत को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। रोहित के अलावा बाकी सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। डंपर चालक विपिन कश्यप से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed