{"_id":"690f3f97f95bd5d894aa1fa070bd0d22","slug":"car-bikes-and-tractor-can-be-made-online-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बनवाइए कार, बाइक और ट्रैक्टर के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन बनवाइए कार, बाइक और ट्रैक्टर के लाइसेंस
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में सारथी पोर्टल से सिर्फ कार, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर चलाने के लिए ही आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कमर्शियल और अन्य लाइसेंस के लिए लोगों को आरटीओ कार्यालय में ही संपर्क करना होगा। छह दिन पहले शुरू की गई इस सेवा के तहत अब तक 271 लोग आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को अब मेडिकल और टेस्ट पास करने के लिए एसडीएम कार्यालय आना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश में इसे अभी महज पांच जिलों में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस सेवा को राज्य सरकार ने भी सुशासन दिवस 25 दिसंबर से शुरू कर दिया है।
प्रदेश के पांच जिलों अंबाला, पंचकूला, करनाल, गुड़गांव और फरीदाबाद के ई-दिशा केंद्र में इसकी शुरुआत कर दी गई है। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक ये सेवा हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मेघालय, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड में ही शुरू हो पाई है।
ऐसे करना होगा आवेदन : आवेदनकर्ता को सबसे पहले parivahan.gov.in वेबसाइट खोलनी होगी। उसमें सारथी पर लॉगिन करना होगा। सारथी दिखने पर न्यू लर्नर लाइसेंस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद इंस्ट्रक्शन फॉर एप्लीकेशन सबमिशन पेज खुलेगा। उसके नीचे लिखे कांटीन्यू पर क्लिक करना होगा। फिर एप्लीकेशन फार लरनर्स लाइसेंस पेज खुलेगा। उसके नीचे लिखे सबमिट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा। उसमें राज्य सेलेक्ट करने के बाद फार्म भरा जा सकता है। फार्म में जिन-जिन कॉलम के आगे लाल रंग का स्टार बना है, उसे भरना अनिवार्य है। बगैर उसे भरे फार्म सबमिट नहीं होगा।
फार्म भरकर सबमिट करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और मेडिकल व टेस्ट की फीस जमा करके डेट दे दी जाएगी। एसडीएम की ओर से फाइल पर अनुमति देने के बाद संबंधित व्यक्ति की फोटो खींची जाएगी।
जिन लोगों के घर पर कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है, वे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय या बल्लभगढ़ पंचायत भवन में बने ई-दिशा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त दोनों स्थानों पर इसके लिए काउंटर बनाए गए हैं। वहां वे अपनी सूचनाएं देकर चंद मिनट में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन में 35 से 40 लोग करते हैं आवेदन : एसडीएम महाबीर प्रसाद का कहना है कि ऑफलाइन में अभी प्रतिदिन करीब 35 से 40 लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं।
ऑनलाइन की बात करें तो अभी तक 271 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। निश्चित रूप से इस सुविधा के शुरू होने से जनता को काफी राहत मिलेगी।
सारथी पोर्टल के जरिये केवल कार, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के लिए ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा दी गई है। विदेशों में वाहन चलाने या कमर्शियल लाइसेंस के लिए आरटीओ कार्यालय में ही संपर्क करना पड़ेगा। -विपिन गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी