फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car accident kalyanpuri car hit two persons in kalyanpuri delhi one died and one injured

दिल्ली: कल्याणपुरी में कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Sat, 12 Mar 2022 09:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 12 Mar 2022 09:50 AM IST
सार

कल्याणपुरी में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
car accident kalyanpuri car hit two persons in kalyanpuri delhi one died and one injured
चूरू में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के पुलिस थाना कल्याणपुरी क्षेत्र में एलबीएस अस्पताल के पास एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल (36) पुत्र प्रेमंचद के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी राहुल (37) पुत्र शिव शंकरके रूप में हुई है। पुलिस में जांच में पाया कि हादसे वाली कार का नंबर एक बीएमडब्ल्यू कार का है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अश्विनी लाल (21) पुत्र कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह अपने भाई के साथ इंदिरापुरम में रहता है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस इस मामले में जाच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed