फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Canter robbed at gun point of oil.

गन प्वाइंट पर तेल भरा कैंटर लूटा

Sat, 26 Sep 2015 02:03 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 26 Sep 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
Canter robbed at gun point of oil.
कार सवार तीन बदमाशों ने एनएच-24 पर हापुड़ के एक चालक को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर तेल से भरा कैंटर लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश करीब 20 किलोमीटर तक चालक को कैं टर में ही बंधक बनाकर घुमाते रहे। कई चेकिंग प्वाइंट से गुजरे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तक नहीं।

चालक से मोबाइल, नगदी और कैंटर लूटकर बदमाशों ने उसे मुकीमपुर के जंगल में फेंक दिया। राहगीरों की मदद से खुद को बंधन मुक्त कर चालक ने कैंटर मालिक को सूचना दी। 12 घंटे की टाल मटोल के बाद मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

हापुड़ के मुगलपुरा निवासी वसील कैं टर चालक है। वसील ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढे़ आठ बजे वह 550 सरसों तेल के टिन लेकर गाजियाबाद आ रहा था। एनएच-24 पर एसजीआईटी के पास वह लघुशंका के  लिए रुका।
विज्ञापन


थोड़ी दूरी पर खड़ी एक कार में तीन बदमाश बाहर आए और गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर कैंटर में बैठा लिया। एक बदमाश कैंटर चलाने लगा, दो ने उसे अपने पैरों में बंधक बनाकर डाल लिया। बदमाश कैंटर लेकर वापस हापुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकीमपुरा के जंगल में उसे फेंक गए। वसील का मोबाइल, 15 हजार कैश और तेल से भरा कैं टर बदमाश ले गए। वसील ने खुद को बंधन मुक्त कराकर राहगीरों के फोन से कैंटर मालिक मनीष को सूचना दी।


आरोप है कि मसूरी थाने में तैनात एक दरोगा ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने में टाल मटोल की। दरोगा ने मामले को पिलखुवा का बताकर सीमा विवाद में उलझाना चाहा। एसओ मसूरी से शिकायत की गई तो एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed