फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Canter driver and operator died in an accident on Eastern Peripheral Expressway

UP: एक्सप्रेसवे पर खड़े दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत; आलू लेकर मथुरा से जा रहे थे मेरठ

Fri, 23 Aug 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 23 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Canter driver and operator died in an accident on Eastern Peripheral Expressway
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े दो लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल ले जाया गया। यहां पर देर शाम दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दोनों आलू से लदा कैंटर लेकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। खराबी आने पर एक्सप्रेस वे पर रुक गए थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मथुरा से आलू से भरा कैंटर लेकर चालक नेत्रपाल (36) निवासी गांव हकीमपुर मथुरा और परिचालक राकेश कुमार (28) निवासी गांव गढ़ी खानपुर, बदायूं के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए मेरठ की तरफ जा रहे थे। कैंटर में दनकौर कोतवाली क्षेत्र में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। कैंटर को एक्सप्रेसवे पर किनारे लगाकर दोनों एक्सप्रेस वे पर खड़े थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। काफी देर तक दोनों घायल एक्सप्रेसवे पर पड़े तड़पते रहे। कुछ देर बाद गश्त कर रही पुलिस टीम ने दोनों को घायल अवस्था मे देखा तो इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल होने और खून अधिक बह जाने के कारण दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed