{"_id":"67ac787f47482486420b5268","slug":"canter-collides-with-truck-in-hapur-and-driver-dies-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत; कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत; कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया शव
Wed, 12 Feb 2025 04:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:01 PM IST
सार
हापुड़ जिले में कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला था।
विज्ञापन
कैंटर की बॉडी काटकर निकाला गया शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नए हाइवे-09 पर कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर में फंसकर चालक पिंटू चौहान निवासी नालंदा बिहार की मौत हो गई। पुलिस ने कैटर की बॉडी को काटकर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर फ्लाईओवर के पास मुरादाबाद से दिल्ली मार्ग पर टायर में पंचर होने के कारण एक ट्रक खड़ा था। इसी बीच मुरादाबाद की ओर से आ रहे कैंटर खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक फंस गया। हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर रुक गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने कटर आदि उपकरण मंगवाकर किसी तरह केबिन को काटकर चालक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसे में हमीरपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद निवासी लड्डन भी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों में कागज भरा हुआ था और वह उत्तराखंड के काशीपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।