फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cant drive two wheeler in eastern peripheral expressway

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नहीं चला सकेंगे टू व्हीलर, NHAI ने नहीं दी है अनुमति

Sun, 27 May 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 27 May 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
cant drive two wheeler in eastern peripheral expressway
Eastern Peripheral Expressway

दोपहिया वाहन चालक देश के पहले सबसे तेज गति वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सफर का मजा नहीं ले सकेंगे। एनएचएआई की तरफ से फिलहाल दोपहिया को अनुमति नहीं दी गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंडली से इस एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

  
इंडियन रोड कांग्रेस स्पेशल पब्लिकेशन 99 के मैनुअल में दोपहिया वाहनों के चलने पर रोक है। इसकी वजह तेज गति है। दरअसल, अब तक जितने भी एक्सप्रेसवे बने हैं, उन पर गति सीमा 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे हेवी वाहनों के लिए है जबकि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कारों के लिए है।
विज्ञापन


वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल देश का पहला एक्सप्रेसवे है, जिस पर वाहनों की न्यूनतम गति सीमा 80 रखी गई है। यह हेवी वाहनों के लिए है, जबकि कारों के लिए गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। साथ ही, भविष्य में जितने हाइवे बनेंगे, उनकी गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ईस्टर्न पेरिफेरल की न्यूनतम गति पर (80 किलोमीटर प्रति घंटे) बाइक चलने पर हादसे की आशंका बनी रहेगी। इसे देखते हुए एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। 

cant drive two wheeler in eastern peripheral expressway
eastern peripheral expressway - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई की तरफ से ईस्टर्न पेरिफेरल के परियोजना निदेशक किशोर कनियाल कहते हैं कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बाइक को अनुमति देने का मसले पर बैठकों में चर्चा हुई है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी तक खारिज भी नहीं हुआ। अगर भविष्य में मंत्रालय की तरफ से कोई निर्देश आता है तो दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति दे दी जाएगी।  

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बाइक के साथ ही ट्रैक्टर भी नहीं चल सकेंगे। ट्रैक्टर ले जाने पर चालान कट सकता है। एनएचएआई के अधिकारी का कहना है कि ट्रैक्टर की गति कम होने के कारण इसे रोका जा रहा है। वैसे मैनुअल में भी किसी भी एक्सप्रेसवे पर टैक्टर चलाने की अनुमति नहीं है।  

परी चौक से आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दुपहिया वाहनों के चलने की अनुमति पहले नहीं थी, लेकिन लोग मान नहीं रहे थे। बाइक लेकर चले जाते थे। बाद में इनका भी टोल तय करते हुए अनुमति दे दी गई। 

बाइक के लिए टोल भी तय कर दिए। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दर 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर है। आगरा तक 205 रुपये टोल लगता है। हालांकि बाइक की टोल दर वेबसाइट पर नहीं डाली गई है, जबकि बाकी सभी तरह के वाहनों की दर अपलोड है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed