{"_id":"6a5f7ae1fbe6477f2f01705d","slug":"cannabis-smuggling-racket-using-an-ambulance-busted-64-kg-seized-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4525729-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एंबुलेंस की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 64 किलो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एंबुलेंस की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 64 किलो बरामद
विज्ञापन
ओडिशा से दिल्ली-एनसीआर तक एंबुलेंस में सीट के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी खेप, चालक गिरफ्तार
टोल और पुलिस जांच से बचने के लिए बदलता था नंबर प्लेट, पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एंबुलेंस की आड़ में ओडिशा से दिल्ली-एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का फेज-1 थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांजे से भरी एक एंबुलेंस और उसके चालक को गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस में सीट के नीचे 64 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। इस पर सेक्टर-11 झुंडपुरा बॉर्डर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध एंबुलेंस को रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान एंबुलेंस से 64 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चालक ओमवीर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ओमवीर आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम नागर का निवासी है।
पुलिस जांच में एंबुलेंस के नहीं रोके जाने का उठाता था फायदा
पूछताछ में ओमवीर ने कबूला कि वह ओडिशा से गांजा खरीदकर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाता था। एंबुलेंस होने के कारण उसे टोल प्लाजा और पुलिस जांच के दौरान रोका नहीं जाता था। इसका फायदा उठाकर वह बड़ी मात्रा में गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाता था। दिल्ली पहुंचने के बाद वह गांजे को छोटे पैकेट में तैयार करता था। इसके बाद वह विभिन्न इलाकों में इसकी आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
अलग-अलग रखता था नंबर प्लेट
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी एंबुलेंस में अलग-अलग नंबर प्लेट रखता था। एनसीआर में प्रवेश करते समय वह नंबर प्लेट हटा देता था। ये नंबर प्लेट अभी तक बरामद नहीं हुई हैं।
पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ओडिशा में किस गिरोह से गांजा खरीदता था। दिल्ली-एनसीआर में किन लोगों को इस गांजे की आपूर्ति की जाती थी, इसकी भी जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ थाना फेज-1 में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद एंबुलेंस की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य अहम सुराग मिलेंगे।
महज आठवीं पास है आरोपी
पुलिस जल्द ही आरोपी ओमवीर को अदालत में पेश करेगी। उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। आरोपी ओमवीर केवल आठवीं पास है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है।