फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Candidates protested in Delhi raising slogans against Delhi PoliceI love you

UPSC Students Protest: दिल्ली में अभ्यार्थियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, 'दिल्ली पुलिस... आई लव यू' के लगाए नारे

Wed, 31 Jul 2024 07:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को अभ्यार्थियों ने अनोखा प्रदर्शन किया है। सड़क पर उतरे अभ्यार्थियों ने 'दिल्ली पुलिस..आई लव यू' के नारे लगाए।

विज्ञापन
Candidates protested in Delhi raising slogans against Delhi PoliceI love you
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस ने कोचिंग सेंटर से कुछ दूर पहले ही रोक दिया। इस दौरान छात्र लगातार एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस आई लव यू के नारे भी लगाए, जिससे कि पुलिस उन्हें मुख्य प्रदर्शन स्थल तक जाने की अनुमति दे दे। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक छात्र की हालत भी बिगड़ी, जिसके बाद पुलिस छात्र को धरनास्थल से अस्पताल ले गई। छात्रों ने आपबीती बताते हुए कहा कि बीते कई सालों से कोचिंग की मुंह मांगी फीस और किराए के कमरे का भुगतान कर रहे हैं। लाइब्रेरी के लिए भी उनसे मोटी फीस ली जाती है। इस कारण उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। छात्रों ने कहा कि कोचिंग संस्थानों पर लगाम न होने के कारण वह साल के बीच में भी फीस  बढ़ा देते हैं, इससे उन पर दोहरी मार पड़ती है। संस्थान की तरफ से सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के बाद दिल्ली में अभ्यार्थियों का प्रदर्शन, राजनीति, बेसमेंट में बनीं लाइब्रेरी पर कार्रवाई देखने को मिली है। अभ्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने दृष्टि आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इंस्टीट्यूट की सुरक्षा व्यवस्था में कमी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट की लाइब्रेरी में पानी भरने से दो छात्राओं व एक छात्र की मौत हो गई थी। मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य रोड पर पानी भर गया और तल नीचे होने से ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सेंटर के बेसमेंट में भर गया था। पढ़ाई कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राएं जान बचाने के लिए सीढ़ी के रास्ते भागने लगे थे। इस दौरान चार-पांच छात्र-छात्राएं फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई थी। एक छात्रा की पहचान तेलंगाना की तान्या के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed