फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   candidates can re register till June 30 for admission in academic session 2022 in IGNOU,

IGNOU Admission: शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए 30 जून तक करें दोबारा रजिस्ट्रेशन, ये छात्र भी जान लें विवि. की अहम बातें

Tue, 24 May 2022 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 May 2022 11:01 PM IST
सार

दाखिला प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यूजी व पीजी प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे सभी पुराने छात्रों को ऑनलाइन आवेदन भरना अनिवार्य है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन कर होगा।

विज्ञापन
candidates can re register till June 30 for admission in academic session 2022 in IGNOU,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले के लिए उम्मीदवार 30 जून तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम के सभी छात्रों को इसमें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इग्नू में दोबारा जुलाई सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन कर होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में अगले सेमेस्टर में दाखिले के सभी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। इसलिए विश्वविद्यालय में पहले से विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे छात्रों से आग्रह किया जाता है कि दोबारा रजिस्ट्रेशन 30 जून तक कर लें। इसके लिए उन्हें सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही छात्र दोबारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन

पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां छात्र को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी लिखना होगा। इसी पर विश्वविद्यालय के जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी। यदि छात्र ने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा तो उसे अपना नाम और पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा। इसके बाद छात्र को अपना कोर्स, डिग्री नाम या प्रोग्राम चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल या ईमेल पर ओटीपी भी आएगा। छात्रों को सलाह दी जाता है कि वे इस ओटीपी को किसी को न दें। छात्र फीस डेबिट, क्रेडिटख् यूपीआई या भीमऐप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। 

31 मई तक जमा करवाए असाइनमेंट
टर्म एंड परीक्षा जून 2022 के तहत छात्रों के पास असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क जमा करने की समय-सीमा 31 मई तक है। टर्म एंड एग्जामिनेशन जून 2022 के तहत असाइनमेंट(हार्ड और सॉफ्ट कॉपी) इस समय अवधि के बाद  जमा नहीं होगी। इसमें स्नातक प्रोग्राम के सभी कोर्स और डिप्लोमा वाले छात्रों को भी जमा करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed