{"_id":"5e97b6338ebc3e6fa6218d55","slug":"cancer-specialist-found-corona-positive-max-hospital-of-vaishali-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर रोग विशेषज्ञ कोरोना पॉजिटिव, वैशाली का मैक्स अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर रोग विशेषज्ञ कोरोना पॉजिटिव, वैशाली का मैक्स अस्पताल सील
Thu, 16 Apr 2020 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 निवासी कैंसर रोग विशेषज्ञ भी कोरोना संक्र्तमण की चपेट में आ गए हैं। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंसर रोग विशेषज्ञ वैशाली के मैक्स अस्पताल में कार्यरत थे। प्रशासन ने देर रात ज्ञानखंड-1 और मैक्स अस्पताल को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। वहीं, डॉक्टर की पत्नी, सास-ससुर समेत नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजकर सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
अब तक दिल्ली में भर्ती होने वाले गाजियाबाद के मरीजों की संख्या सात हो गई है। इनमें से एक कार्डियेक सर्जन डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि अभी छह मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में मरीजों की संख्या 28 हो गई है। हालांकि इनमें सात लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। बुधवार को 144 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि संक्र्तमित डॉक्टर वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में कार्यरत हैं और संक्र्तमित होने के बाद साकेत मैक्स में भर्ती किया गया हैं। बाद में डॉक्टर को एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि उनके अंदर अभी कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके आवास इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में सैनिटाइजेशन कराने के साथ उनकी पत्नी को होम क्वारंटीन किया है। वहीं, ज्ञानखंड-1 और वैशाली के मैक्स अस्पताल को सील कर दिया गया है। सीएमओ का कहना है कि संक्र्तमित डाक्टर की जांच और इलाज दिल्ली में ही चल रहा है, इसलिए वह गाजियाबाद में शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ अंदर ही रहेंगे क्वारंटीन
मैक्स अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ के कोरोना संक्र्तमित होने के बाद मैक्स अस्पताल और उनके रहने वाले क्षेत्र ज्ञान खंड प्रथम को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि अगले आदेश तक दोनों सील रहेंगे। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 14 से बढ़कर 16 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के संपर्क में आने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारी व डॉक्टर मैक्स अस्पताल के अंदर ही क्वारंटीन रहेंगे।
कोरोना टेस्टिंग लैब पर बढ़ा दबाव, 391 सैंपल अटके
गाजियाबाद से दिल्ली की एनसीडीसी लैब को सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं लेकिन वहां जांच का लोड बढ़ने के चलते जिले के 391 सैंपल की जांच अटक गई है। बुधवार को करीब 144 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। सीएमओ ने कहा कि इस संबंध में शासन को अवगत करवा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि दिल्ली एनसीडीसी लैब की एक दिन में एक हजार जांच करने की क्षमता है, जबकि इस समय लैब में प्रतिदिन लगभग तीन हजार सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसके चलते लगतार तीन दिन से गाजियाबाद से भेजे गए सैंपलों में से किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। अब तक 391 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें लगभग 150 सैंपल जमातियों के हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना जांच की सुविधा है लेकिन, वहां भी इस समय लोड बहुत ज्यादा है। जिसके चलते मेरठ भी सैंपल नहीं भेजे जा रहे हैं। यही हाल नोएडा जांच केंद्र का भी है। इस संबंध में शासन को अवगत करवाया गया है।