{"_id":"668dcbb7ebb27de0070c8766","slug":"canada-used-to-send-travelers-through-vietnam-through-fake-visa-two-agents-arrested-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : फर्जी वीजा के जरिये वियतनाम के रास्ते यात्रियों को भेजते थे कनाडा, दो एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : फर्जी वीजा के जरिये वियतनाम के रास्ते यात्रियों को भेजते थे कनाडा, दो एजेंट गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:16 AM IST
सार
आरोपियों की पहचान गांव कटपुरा, पीलीभीत यूपी निवासी जगजीत सिंह और गांव मुल्लांवाल गुरदासपुर निवासी गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी वीजा के जरिए यात्री को वियतनाम के रास्ते कनाडा भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। फर्जी कागजात मिलने पर यात्री को हनोई वियतनाम से दिल्ली निर्वासित कर दिया गया था। गिरफ्तार एक एजेंट को पुलिस पहले भी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान गांव कटपुरा, पीलीभीत यूपी निवासी जगजीत सिंह और गांव मुल्लांवाल गुरदासपुर निवासी गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई को गुरदासपुर निवासी करमिंदर सिंह(22) वियतनाम से निर्वासित होकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पहुंचा। कागजात की जांच में पता चला कि उसके पासपोर्ट में कनाडा का नकली वीजा लगा हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ नए कानून के तहत फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव के कई लोग कनाडा गए थे। इसलिए उसने भी बेहतर आजीविका के लिए वहां जाने का फैसला किया। उसने इंटरनेट के जरिए जगजीत सिंह नाम के एजेंट का मोबाइल नंबर हासिल किया और उससे मिला। उसने 24 लाख रुपये में उसे वियतनाम के रास्ते कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। करमिंदर ने जगजीत को दस लाख और उसके निर्देश पर एक अन्य एजेंट गुरनाम को 14 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
करमिंदर ने अपना पासपोर्ट एजेंट जगजीत को सौंप दिया, जिसने उसकी यात्रा के लिए उसके पासपोर्ट पर कनाडा और वियतनाम के वीजा की व्यवस्था की। 28 जून को वह आईजीआई एयरपोर्ट से हनोई वियतनाम पहुंचा, लेकिन हनोई एयरपोर्ट पर उनके पासपोर्ट में लगे नकली कनाडाई वीजा के कारण उसे वापस भारत भेज दिया गया।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट थाना प्रभारी विजेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस ने एजेंटों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच कर गुरनाम सिंह को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया। गुरनाम ने बताया कि वह 12 वीं पास है और कुछ साल पहले एजेंट जगजीत सिंह के संपर्क में आया। वह लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगता था। आसानी से पैसा कमाने के लिए उसके साथ काम करने लगा। जगजीत उसे कमीशन के तौर पर चार लाख रुपये दिए थे।
बिजनौर में टिकट बुकिंग की चलाता है कंपनी
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह बिजनौर में ट्रू टॉक इमेजिनेशन नाम से एक कंपनी चलाता है, जो विदेश जाने वाले लोगों की टिकट बुकिंग करती है। काम के दौरान वह कुछ एजेंटों के संपर्क में आया और लोगों से ठगी करने लगा। पुलिस ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में जगजीत सिंह को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
निजी कंपनी के कर्मियों ने उड़ाया 10 लाख का माल
ऑनलाइन सामान बेचने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने बेहद चालाकी से खुद ही सामान बुक कराकर सवा 10 लाख का माल खुर्दबुर्द कर दिया। माल लेकर निकला डिलीवरी बॉय सामान के साथ गायब हो गया। गड़बड़ी का पता चलने पर निजी कंपनी के अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
छानबीन के बाद पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राजा कुमार, इसका बड़ा भाई अभिषेक, ब्रिजेश मोर्या और नितिन गोला के रूप में हुई है। अभिषेक को छोड़कर तीनों निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 फीसदी माल बरामद कर लिया है। बाकी सामान आरोपियों ने ओएलएक्स के जरिए बेच दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि 19 जून को शैडोफेक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की ओर से शुभम शर्मा नामक व्यक्ति ने एक शिकायत दी थी कि उनका कर्मचारी एक साथ 37 महंगे सामान को लेकर डिलीवरी के लिए निकला। इनकी कीमत 10.25 लाख से अधिक है।