फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Can you identified the man in BJP radio ads?

BJP के रेडियो एड में कौन कहता है खुद को धोखेबाज!

Tue, 23 Dec 2014 01:37 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
Can you identified the man in BJP radio ads?

दिल्ली के रेडियो चैनल की तंरगों पर चुनावी सरगर्मी महसूस होने लगी है। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी के उस विज्ञापन से शुरू हुई, जिसमें उसने बताया था कि दिल्ली पुलिस को कैसे काम करना चाहिए। अब इसे हवा देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक चौंकाने वाला विज्ञापन जारी किया है। जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से दिल्ली के एक बड़े नेता पर करारे प्रहार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विज्ञापन में एक आदमी खुद को पर आरोप लगा रहा है। वह खुद को आम आदमी बता रहा है, वह 49 दिनों के लिए दिल्ली का सीएम भी रह चुका है, वह बेहद बचकाना है और उसने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन


यह दिल्ली के रेडियो चैनलों से प्रसारित किया जा रहा है। इसमें एक आदमी खुद को 'धोखा और आंसू देकर भाग जाने वाला' बता रहा है। अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि भाजपा के इस विज्ञापन में बोलने वाला वो आदमी कौन है। और अच्छे से पहचानना चाहते हैं, तो जरा उस जिंगल के ये लिरिक्स पढ़ लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वो चार दिन की चांदनी दिखाकर भाग गया'

Can you identified the man in BJP radio ads?

अब जरा भाजपा के रे‌डियो विज्ञापन के जिंगल की इस खबर पर नजर डालिए। 'गलती मेरी थी, आम आदमी कहकर धोखा दे दिया'। यही नहीं, जरा इस विज्ञापन की बाकी प‌ंक्तियों पर गौर कीजिए, जिसे एक महिला बोलती है-

1- बड़े-बड़े वादे पर आंसू देकर चला गया... घर के काम छोड़ कर उसके लिए मीटिंग करवाई, पर बदले में क्या मिला। इनके अपने आदमी तक चले गए, गैरजिम्मेदारी का बदला लेंगे अब इस नाकम आदमी को वोट ना देंगे, पूर्ण बहुमत से बदले दिल्ली की आहट, चलो चले मोदी के साथ।

2- कुछ ना था वो। चार दिन की चांदनी दिखाकर भाग गया। तुम खुद सोचो जो अपने लालच के लिए जनता का विश्वास तोड़ सकता है वो दोबारा क्या ऐसा नहीं कर सकता? सरकारी बंगला ठुकराने के बाद बंगला ले लिया... गाड़ी ठुकराने के बाद गाड़ी ले ली। जो अपने वादों पर ना टिका वो अपने विश्वास पर क्या टिकेगा?

अब तो आप बखूबी जान गए होंगे कि यह भाजपा के विज्ञापन में बोलने वाला वो आदमी कौन है।

इस विज्ञापन पर क्या कहते हैं केजरीवाल

Can you identified the man in BJP radio ads?

भाजपा ने अपने विज्ञापन से जता दिया है कि उनके मन में आरविंद केजरीवाल को लेकर भावना है। भाजपा के मुताबिक पिछले चुनावों के बाद केजरीवाल ने जो किया वो क्षति दिल्ली वालों के लिए काफी है।

लेकिन केजरीवाल इन आरोपों को सिरे से खारिज करते है और भाजपा पर करारा प्रहार करती है। वे कहते हैं कि भाजपा के पास दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए न तो कोई दिशा है, और न हीं कोई मुद्दा।

आप प्रवक्ता अतिशी मरलेना का कहना है कि हमारा एजेंडा साफ है। हम दिल्ली के भविष्य के बारे में बात करते हैं। हम दिल्ली के युवाओं लिए बेहतर कॉलेज खुलवाने की जुगत में लगे हैं, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि विधानसभा चुनावों में उसे किसको वोट करना है। उन्होंने कहा कि हम दो और रेडियो जिंगल जारी करने वाले हैं, जिसमें गुड गर्वनेंस के बारे में जानकारियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed