{"_id":"5a0464234f1c1bce408b594e","slug":"pre-boards-will-be-started-on-january-eighth-in-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं, 10वीं, और 12वीं के लिए होंगे कॉमन प्री-बोर्ड, सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड 8 जनवरी से शुरू","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
9वीं, 10वीं, और 12वीं के लिए होंगे कॉमन प्री-बोर्ड, सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड 8 जनवरी से शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
exam
दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां कराने की शुरुआत कर दी है। नौवीं, दसवीं व बारहवीं के नतीजों में प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए प्री-बोर्ड का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्री-बोर्ड की शुरुआत 8 जनवरी से हो जाएगी जो कि 20 जनवरी तक चलेंगे।
विज्ञापन
यह मॉर्निग व ईवनिंग शिफ्ट में अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में कॉमन प्री-बोर्ड होते हैं। जिसके प्रश्न पत्र शिक्षा निदेशालय की ओर से तैयार किए जाते हैं। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी सही तरीके से हो सके इसकेलिए ही प्रो बोर्ड आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा संपन्न होने के बाद 12वीं केछात्रों केसाथ उनकी आंसर-शीट को लेकर चर्चा की जाए और फिर उन्हें आंसर शीट दी जशाए। इस चर्चा केदौरान उन्हें उनकी गलतियों केविषय में बताया जाए। जो गलती बड़ी संख्या में छात्रों ने की हो उसे सब छात्रों से साझा किया जाए और सही जानकारी दी जाए। जिससे कि वह बोर्ड परीक्षा केदौरान ऐसी गलती ना करें।
विज्ञापन
प्री बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र सीबीएसई पैटर्न पर ही तैयार होंगे जिससे कि उनकी तैयारी बिल्कुल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए हो सके। निदेशालय की ओर से प्री बोर्ड के संबंध में जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है और इनकेअनुसार ही बच्चों को तैयार कराने को कहा गया है। तीनों कक्षाओं केरिजल्ट की ऑनलाइन एंट्री 22 जनवरी से 25 जनवरी तक हो सकेगी। जिसकेबाद 27 जनवरी को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X