फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PG course in global technology will promote 'make in india' drive

'मेक इन इंडिया' को प्रमोट करेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट कोर्स

Wed, 17 Jan 2018 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
PG course in global technology will promote 'make in india' drive

जर्मनी के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय स्टाइनबाईस यूनिवर्सिटी बर्लिन ने ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एशिया में मास्टर्स डिग्री की शुरुआत की है। यह कोर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए भारत में लाया गया है। इस कोर्स का पहला सत्र इसी वर्ष से शुरू होगा।

विज्ञापन


इस डिग्री से विद्यार्थियों में तकनीकी ढांचे को सुदृढ़ और विकसित करने में मदद मिलेगी। इस कोर्स को करवाने के लिए देश के लगभग 48 विश्वविद्यालयों सहमति है। बता दें कि यह कोर्स स्टाइनबाईस ग्लोबल इंस्टीट्युट ट्युबीनगन (एसजीआईटी) संचालित करेगा जो अपने विषेशज्ञ को भारत भेज कर यहां के प्रोफेसर्स को इस कोर्स की ट्रेनिंग देगा और आईवोरी एज्युकेशन के सहयोग से पूरे एशिया में इस कोर्स को विस्तारित भी किया जाएगा। इस कोर्स की विवरणिका www.ivoryeducation.com और www.steibeis.education पर निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन


एसजीआईटी और प्रोग्राम के निदेशक प्रो. बरट्राम लोहमुलर का कहना है कि 'मेक इन इंडिया एक ऐसी सशक्त पहल है जिसमें भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उचित जगह बनाने की ताकत है। इस प्रोग्राम के द्वारा हम पेशेवर लोगों और कंपनियों को ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्टता विकसित कराने का प्रयास करेंगे। आईटी के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत की भूमिका काबिल ए तारीफ है। इसके द्वारा जिन क्षेत्रों से भारतीय कंपनियों को फायदा होता है, उनमें तकनीकी उत्कृष्टता विकसित करने में भी मदद मिलेगी। इस कोर्स की फीस को भी न्यूनतम रखा गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

आईवोरी एज्युकेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक कपिल रामपाल का कहना है कि 'हम इस कोर्स को विकसित करने के लिए पिछले तीन सालों से एसजीआईटी के साथ काम कर रहे हैं। प्रतिभागी अपनी नौकरी छोड़े बिना ही जर्मन मास्टर डिग्री के साथ ग्लोबल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में ज्ञान और उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के लिए जर्मनी में रूकने का समय भी हमने बहुत कम रखा है।'

इस कोर्स की खास बातें
-इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा
-इसमें एडमिशन लेने के लिए किसी भी तरह की 'न्यूनतम प्रतिशत' जैसी कोई अनिवार्यता नहीं है
-पेड प्रोजेक्ट करवाया जाएगा
-कोर्स खत्म होने के बाद 16 माह का जर्मनी जाने के लिए वीजा दिया जाएगा जिसकी मदद से जर्मनी में नौकरी की चाह रखने वाले नौकरी खोज सकें
-डिस्टेंस लर्निंग नहीं होगी
-पूर्ण रूप से प्रायोगिक कोर्स है
-नौकरी करते-करते इस कोर्स को किया जा सकता है
-जो विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर होंगे उनके लिए स्कॉलरशिप का प्रावधान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed