{"_id":"5a5229754f1c1bd1408b52ab","slug":"nursery-admission-admissions-will-in-ews-category-will-be-done-by-online-draw-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला : अब EWS वर्ग में ऑनलाइन ड्रा से दाखिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नर्सरी दाखिला : अब EWS वर्ग में ऑनलाइन ड्रा से दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में नर्सरी दाखिले को लेकर अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार इस सप्ताह दिशा निर्देश जारी करेगी। वहीं, इस बार ईडब्ल्यूएस के लिए ऑफलाइन ड्रा प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
सरकार आगामी सत्र 2018-19 में छोटे बड़े स्कूलों में इस वर्ग के लिए ऑनलाइन ड्रा करेगी। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में बीते साल करीब 1150 स्कूलों के लिए ऑनलाइन ड्रा निकाला गया था।
विज्ञापन
मगर छोटे स्कूल जिन्हें आरटीई (शिक्षा के अधिकार) की मान्यता मिली थी, उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया था। इनकी संख्या 450 के करीब है। अब इस साल यहां भी दाखिला ऑनलाइन ड्रा के जरिये ही किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा अधिकारी के मुताबिक, बीते साल 31 हजार सीटों पर ऑनलाइन ड्रा निकाला गया था। जो अब छोटे बड़े सभी स्कूलों को शामिल करने के बाद 60 हजार की संख्या पार कर जाएगी। साथ ही दाखिले में और पारदर्शिता भी आएगी। ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी में नीति लगभग बीते साल जैसी होगी।
हालांकि, दाखिला नीति पर सोमवार को एक बैठक है जिसमें अंतिम मुहर लगेगी। जिसके बाद इसी सप्ताह इसे जारी कर दिया जाएगा। बीते साल जनवरी को दाखिला नीति आई थी। इस बार 10 जनवरी तक आने की संभावना है। हालांकि, अधिकारी का दावा है कि पहला ड्रा 28 फरवरी तक निकाल लेंगे।
कमेंट
कमेंट X