फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now admission through online test in DU

DU में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से होगा दाखिला, सीसीटीवी से होगी निगरानी 

Sun, 11 Mar 2018 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Now admission through online test in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को टेंडर के लिए बोली खुल गई है। वहीं, परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही परेशानी से बचाने के लिए छात्रों के लिए सुविधा केंद्र भी बनाने की तैयारी है। बता दें कि स्नातक, परास्नातक, एमफिल और पीएचडी में दाखिले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के जरिये करने की तैयारी जोरों पर है। दो घंटे की परीक्षा में मल्टीपल प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी दोनों होगा। परीक्षा सुबह 8-10, दोपहर 12 से 2 व शाम 4 से 6 बजे तक तीन शिफ्टों में होगी। छात्रों को मॉक टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इन शहरों में बन सकते हैं केंद्र 

Now admission through online test in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय

वहीं, प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली एनसीआर समेत 18 शहरों में केंद्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। इन शहरों में अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, कोलकाता, चंडीगढ़, चेन्नई , गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, त्रिवेंद्रम, वाराणसी शामिल हैं। इनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम का सहारा लिया जाएगा। 


सुविधा केंद्र भी बनाने की तैयारी 
राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी। लिहाजा प्रशासन किसी प्रकार की कोताही बरतना नहीं चाहता। टेंडर खुल चुका है। बाहरी एजेंसी की मदद से परीक्षा आयोजित होनी है। सेंटरों में कैमरे किस तरह से लगाए जाएंगे, जिससे की हर छात्र पर नजर रखी जा सके। इस पर विचार चल रहा है।  

प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुविधा केंद्र बनाने की भी तैयारी है। ताकि, इन केंद्रों पर परीक्षार्थी मॉक टेस्ट देकर प्रवेश परीक्षा  का अभ्यास कर सकेंगे। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद परीक्षार्थियों से फीडबैक भी लिया जाएगा। हालांकि, बाहरी एजेंसी से परीक्षा कराने को लेकर डीयू में विरोध के स्वर सामने आ रहे हैैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed