फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maulana Azad becomes first medical college for solar energy

सौर ऊर्जा वाला पहला मेडिकल कॉलेज बना मौलाना आजाद 

Mon, 15 Jan 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Maulana Azad becomes first medical college for solar energy
maulana azad

दिल्ली में मौलाना आजाद सौर ऊर्जा वाला पहला मेडिकल कॉलेज बन गया है। दिल्ली गेट स्थित कॉलेज में सौर ऊर्जा के पैनल लगाए गए हैं। जिनके जरिये भावी शिक्षकों को शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक  से लैस ऑडिटोरियम व लेक्चर हॉल भी तैयार किए गए हैं। जिन्हें सौर ऊर्जा से ही संचालित किया जा रहा है। दावा है कि इस तरह कॉलेज प्रबंधन 200 किलोवॉट बिजली की बचत कर रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज में जल प्रबंधन पर भी काम शुरू हो चुका है। कॉलेज के अनुसार, पैथोलॉजी ब्लॉक के छत पर सोलर पैनल लगाए गए थे। इसी सप्ताह पैनल ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सोलर पैनलों से 200 केडब्ल्यूपी बिजली का उत्पादन हो रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे कॉलेज की दूसरी और मुख्य इमारतों पर भी लगाया जाएगा।


बिजली और जल प्रबंधन की दिशा में कॉलेज बेहतरीन कार्य कर रहा है। कॉलेज परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जीरो वॉटर वेस्ट बनाने का प्रयास चल रहा है। ताकि प्रदूषित पानी को शोधित कर बागवानी और शौचालयों के काम में इस्तेमाल किया जा सके। मार्च तक यह काम भी पूरा हो जाएगा।  -डा. एस रामजी, डीन, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed