{"_id":"5a5e34cb4f1c1b5e268b4c59","slug":"last-day-for-applying-for-nursery-admission-is-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिले में आवेदन का अंतिम मौका आज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नर्सरी दाखिले में आवेदन का अंतिम मौका आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
nursery admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। निजी स्कूलों में 27 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। अभिभावक अगर आज आवेदन करने से चूक गए तो इस बार उनके बच्चे का दाखिला नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
बुधवार तक ही ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म जमा कराया जा सकता है। दाखिले के लिए दौड़ रहे अभिभावकों की बुधवार को अग्निपरीक्षा होगी, उन्हें समय का ध्यान रखना होगा। दरअसल, कुछ स्कूलों में सिर्फ तीन घंटे ही फॉर्म जमा होंगे। कहीं, सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करानी होगी। जबकि कुछ स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
नर्सरी एडमिशन डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक, यदि किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो अंतिम दिन संभल कर आवेदन कर दें। जल्दबाजी से फॉर्म के निरस्त होने की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
फॉर्म जमा कराने में समय का ख्याल रखना होगा। अभिभावक इस बात का प्रयास करें कि फॉर्म 11 बजे तक ही जमा हो जाए। अधिकतर स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक या फिर सुबह 9 से 12 बजे तक की स्वीकार किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा स्कूल में आवेदन करें।
कम स्कूल में आवेदन से दाखिले की राह मुश्किल होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रखें। आवेदन प्रक्रिया के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा। लिहाजा, अभिभावक पहले बच्चे का प्रमाणपत्र, गर्ल चाइल्ड, टीकाकरण प्रमाणपत्र, बच्चे का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा कर रखें। कुछ स्कूल इन सब प्रमाण पत्रों या एफिडेविट की भी मांग करते हैं।
कमेंट
कमेंट X