फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jee mains : every set question paper will be equally tough in exam

JEE मेन परीक्षा : हर पाली में अलग होगा सेट, कठिनता का स्तर एक समान

Sun, 18 Mar 2018 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
jee mains : every set question paper will be equally tough in exam

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (जेईई) मेन परीक्षा में हर पाली में अलग-अलग सेट होगा और हर सेट का कठिनता का स्तर एक समान होगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने जेईई मेन परीक्षा के लिए इस तरह से प्रश्न पत्रों को डिजाइन किया है, जिससे कि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी नहीं होगी। सीबीएसई ने साफ किया है कि बोर्ड ने प्रश्न पत्र के हर सेट में प्रत्येक विषय केआसान, मध्यम तथा कठिन प्रश्नों का समान प्रतिशत रखा गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जेईई मेन की पैन पेपर मोड (ऑफलाइन) परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जबकि कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) परीक्षा 15 व 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने परीक्षार्थियों को साफ किया है कि विभिन्न तिथियों की विभिन्न पालियों की परीक्षा मे बोर्ड प्रश्न पत्र के भिन्न-भिन्न सेट प्रयोग करेगा। इस तरह से नकल की संभावना भी कम रहेगी।

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के संज्ञान में लाया है कि विषय विशेषज्ञों (जिन्होंने यह प्रश्न पत्र तैयार किए हैं) ने प्रमाणित किया है कि प्रश्न पत्र के प्रत्येक सेट को गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र का संपूर्ण पाठ्यक्रम लिया गया है।

प्रश्न पत्रों में संपूर्ण पाठ्यक्रम लेकर प्रत्येक विषय के पाठ्यक्रम को एक समुचित संख्या में प्रत्येक एक समान संख्या में प्रश्न चुन कर तैयार किया गया है। कठिनता का स्तर भी इस तरह से रखा गया है कि परीक्षार्थियों को कोई भी सेट कठिन या बिल्कुल आसान ना लगे।


प्रश्न पत्र के हर एक सेट मे प्रत्येक विषय के आसान, मध्यम तथा कठिन प्रश्नों का समान प्रतिशत रखा गया है। बीते सालों की परीक्षा की तरह की ही हर एक सेट में समान कठिनता का स्तर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed