नर्सरी दाखिले की फीस जेब करवाएगी ढीली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में नर्सरी क्लास जितनी छोटी है उसकी फीस उतनी ही मोटी है। कुछ स्कूलों ने फीस का ढांचा जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ स्कूल फीस बढ़ोतरी की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, फीस का ढांचा जारी करने वाले स्कूल 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसे जारी कर रहे हैं।
निजी स्कूलों ने फीस के ढांचे में तमाम तरह के शुल्कों को शामिल किया है। इनमें वार्षिक शुल्क, रखरखाव शुल्क, मेडिकल शुल्क, असाइनमेंट शुल्क, ई-लर्निंग शुल्क व खाने का शुल्क शामिल है, जो कि वार्षिक से लेकर प्रतिमाह तक हैं। वहीं, कुछ स्कूलों ने कुल राशि के रूप में फीस का ढांचा जारी किया है। जिसमें यह नहीं बताया कि किस रूप में कितनी फीस ली जाएगी।
17 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जिसके बाद सूचियां जारी होंगी और अभिभावकों को फीस का भुगतान करना पड़ेगा। बढ़ती महंगाई में बच्चों की पढ़ाई भी लगातार महंगी होती जा रही है। आपको अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए कम से कम 1 से डेढ़ लाख रुपये का बैंक बैलेंस रखना होगा।
यदि किसी के जुड़वां बच्चे हो तो यह राशि दोगुनी हो जाएगी। यह फीस किसी उच्च शिक्षा के लिए होने वाले खर्चों से कम नहीं है। जिस तरह से स्कूल के फीस के ढांचे सामने आ रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि अभिभावकों को कम से कम दो स्कूलों में सीट पक्की करने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये का इंतजाम करना होगा।
अगले महीने होगी सुनवाई
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशालय के फीस बढ़ोतरी के मंजूरी वाले फैसले पर रोक लगाई है। अगले माह इसकी सुनवाई होनी है। ऐसे में कुछ स्कूल पुराना फीस का ढांचा जारी कर यह कह रहे हैं कि ट्यूशन फीस में 15 फीसदी की बढ़ोतरी संभव है।
डीपीसी द्वारका का फीस ढांचा
दाखिला फीस 200 रुपये
मैनेजमेंट फंड 10,000
वार्षिक शुल्क 21,400
ट्यूशन फीस 82, 800
बिना परिवहन के कुल फीस 1,14, 400
परिवहन शुल्क 2200 प्रति माह
ब्लूम पब्लिक स्कूल
ट्यूशन फीस 5,690 प्रति माह
स्पोर्ट्स व गतिविधि फीस 1,650 प्रति माह
दाखिला फीस 200 एक बार
सिक्योरिटी फीस 500 एक बार
लाइब्रेरी, तकनीकी फीस 360 प्रति माह
वार्षिक शुल्क 7, 490 वार्षिक
विकास शुल्क 10, 240 वार्षिक
परिवहन शुल्क 2, 050 एक बार
परिवहन फीस दूरी अनुसार प्रति माह
कमेंट
कमेंट X