फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du: director will be appointed for north campus also

DU : नॉर्थ कैंपस के लिए भी होगा निदेशक, कार्यकारी परिषद की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 30 Jan 2018 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
du: director will be appointed for north campus also
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में अब साउथ कैंपस निदेशक की तर्ज पर नॉर्थ कैंपस के लिए अलग से निदेशक होगा। अब तक नॉर्थ कैंपस के लिए इस तरह का कोई पद नहीं था।

विज्ञापन


इसका प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली कार्यकारी परिषद (एक्जिक्यूटिव काउंसिल) की बैठक में लाया जाएगा। बैठक के हंगामेदार रहने के आसार हैं। उधर, साउथ कैंपस कॉलेजों का काम देखने के लिए साउथ कैंपस निदेशक का पद है।
विज्ञापन


ऐसे में नया पद सृजित करने पर आपत्ति हो रही है। कहा जा रहा है कि पहले खाली पदों पर भर्ती होनी चाहिए। अभी तक समकुलपति पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ कैंपस का कार्यभार भी कार्यवाहक समकुलपति ही संभाल रहे हैं। इसके साथ ही दरका व सूरजमल विहार में लॉ सेंटर बनाए जाने का भी प्रस्ताव लाया जा रहा है। 

जर्नलिज्म का सेंटर
डीयू में लंबे समय बाद कार्यकारी परिषद की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें कुछ ढांचागत विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। लॉ फैकल्टी कैंपस में एकेडमिक बिल्डिंग बनाए जाने का भी प्रस्ताव है।


इसे 82 करोड़ 35 लाख रुपये में तैयार किया जाएगा। केशवपुरम में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म का सेंटर भी प्रस्तावित है। वहीं, ढका में 23 करोड़ 7 लाख रुपये का गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इस पर भी बैठक में चर्चा होगी। मौरिस नगर में भी 10 करोड़ 33 लाख की लागत से एक नया एकेडमिक भवन तैयार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed