{"_id":"5904a6634f1c1b342bc0c5f6","slug":"delhi-university-department-of-social-work-issue-instruction-to-wear-formal-dress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DU में लड़कियों ने लड़कों के कपड़ों को लेकर की शिकायत, हॉस्टल ने कहा- फॉर्मल ड्रेस पहने ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU में लड़कियों ने लड़कों के कपड़ों को लेकर की शिकायत, हॉस्टल ने कहा- फॉर्मल ड्रेस पहने
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क, डीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ सोशल विभाग ने अपने हॉस्टल में रह रहे छात्रों को कॉमन एरिया में फॉर्मल ड्रेस पहनने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
सोशल वर्क विभाग के मुताबिक, लड़कियों की ओर से मिली एक शिकायत के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। नोटिस में हॉस्टल के सभी छात्रों को कॉमन एरिया में सोने समेत अन्य आपत्तिजनक गतिविधि नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, डीयू का यह इकलौता हॉस्टल है, जहां लड़के-लड़कियां एक ही हॉस्टल कैंपस में रहते हैं। कमरे अलग-अलग होते है, लेकिन कॉमन एरिया एक है, जहां वह टीवी देखते हैं और खाना खाते हैं।
विज्ञापन
हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बीते दिनों इसे लेकर एक शिकायत की, थी जिसमें कॉमन एरिया में लड़कों के सोने के साथ आपत्तिजनक कपड़े पहनने की शिकायत शामिल थी।
27 अप्रैल को जारी हुआ सर्कुलर
डिपार्टमेंट में लगाया गया नोटिस।
सोशल वर्क विभाग के हॉस्टल वार्डन पी. सी. बेहरा की ओर से जारी एक नोटिस की मानें, तो उन्हें बीते दिनों लड़कियों की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद बीते 27 अप्रैल को एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें हॉस्टल में रहने वाले सभी रेजीडेंट्स (छात्र व छात्राएं) को कॉमन एरिया में अनापत्तिजनक हरकत के अलावा फॉर्मल ड्रेस पहनने का निर्देश दिया गया था।
27 अप्रैल को जारी नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह लड़कियों की शिकायत के बाद निर्देश दिया गया था। जिसके चलते जब कपड़ों पर पाबंदी को लेकर सवाल खड़े हुए, तो शनिवार को हॉस्टल वार्डन की ओर से फिर एक नोटिस जारी कर सफाई दी गई। जिसके मुताबिक लड़कियों की शिकायत पर ही ऐसा फैसला लिया गया है।
27 अप्रैल को जारी नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह लड़कियों की शिकायत के बाद निर्देश दिया गया था। जिसके चलते जब कपड़ों पर पाबंदी को लेकर सवाल खड़े हुए, तो शनिवार को हॉस्टल वार्डन की ओर से फिर एक नोटिस जारी कर सफाई दी गई। जिसके मुताबिक लड़कियों की शिकायत पर ही ऐसा फैसला लिया गया है।
कमेंट
कमेंट X