फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   datesheet of cbse board exams will be released before januray

CBSE की डेटशीट जनवरी के पहले सप्ताह आने की संभावना

Wed, 20 Dec 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
datesheet of cbse board exams will be released before januray
cbse

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए डेटशीट (परीक्षा तिथियों) की बाट जोह रहे छात्रों अभी जनवरी तक का इंतजार करना होगा। सीबीएसई परीक्षा तिथियों की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह तक कर सकता है।

विज्ञापन


वहीं परीक्षाएं मार्च केपहले सप्ताह में ही शुरु होंगी। दरअसल बोर्ड परीक्षा तिथियां तय करने में बेहद सावधानी बरत रहा है जिससे कि बाद में किसी परीक्षा तिथि को बदलना ना पड़े। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि बोर्ड की डेटशीट से किसी अन्य कार्यक्रम की तिथि ना टकराने पाएं।
विज्ञापन


दरअसल बीते सालों में परीक्षा तिथि शेड्यूल दिसंबर के अंत तक जारी कर दिया जाता रहा है। लेकिन बीते साल बोर्ड ने जनवरी में डेट शीट जारी की थी। इस साल भी अब तक डेटशीट जारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की दसवीं बारहवीं परीक्षा में दस लाख से अधिक बच्चे बैठते हैं। सीबीएसई इस बात का प्रयास कर रहा है कि किसी भी निर्धारित कार्यक्रम की तिथि से बोर्ड परीक्षा की तिथि ना टकराने पाएं।

वहीं इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी राज्य के स्थानीय पर्व भी परीक्षा तिथियों केबीच ना आने पाएं। जिससे कि बाद में परीक्षा तिथि को बदलना पड़े। लिहाजा बोर्ड डेटशीट को अंतिम रुप दे रहा है।


संभवत जनवरी केपहले सप्ताह तक डेटशीट जारी कर दी जाए। दरअसल मार्च में सभीबच्चों को दसवीं की बोर्ड परीक्षा देनी है। बीते साल तक छात्रों के पास बोर्ड व स्कूल आधारित परीक्षा का विकल्प था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed