फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cisce class 10th and 12th results 2018 announced, see your results here

जारी हुए CISCE के 10वीं व 12वीं के नतीजे, 12वीं में टॉपर समेत सात छात्रों को मिले 99.50%

Mon, 14 May 2018 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
cisce class 10th and 12th results 2018 announced, see your results here
12वीं के छात्रों की लिस्ट

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। 12वीं के अभिजनन चक्रवर्ती ने 99.50% के साथ ऑल इंडिया में टॉप किया है। दिलचस्प ये है कि कुल सात बच्चों ने 99.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

 

10वीं में मुंबई के छात्र स्वयम दास ने 99.40 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। दूसरा स्थान जलंधर की जैस्मिन कौर चहल और मुंबई की अनोखी अमित मेहता ने पाया है। दोनों ने ही 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस तरह से टॉप थ्री में स्थान बनाने वाले छात्रों में दो लड़कियां हैं।

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर रीजन में टॉप करने वाले 10वीं के छात्रों की लिस्ट


ऑल इंडिया एंड अब्रॉड टॉपर 10वीं के छात्रों की लिस्ट


छात्र एसएमएस और वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक, दसवीं (आईसीएसई) के छात्र को मेसेज बॉक्स में जाकर ICSE 123457 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर ) टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं (आईएससी) के छात्र को ISC 1234567 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर) टाइप कर भेजना होगा। जिसके बाद मोबाइल पर विषयवार अंक आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा छात्र www.cisce.org और www.results.cisce.org पर भी परिणाम देख सकते हैं। साथ ही कैरियर पोर्टल पर  स्कूल के प्रिंसिपल की लाग इन आईडी व पासवर्ड से परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट 2018 नाम से लिंक मिलेगा। वहां अपनी क्लास टाइप कर यूनीक आईडी नंबर डालते ही परीक्षा परिणाम सामने होंगे।


दोबारा जांच को मिलेंगे सात दिन
परिणाम सामने आने के बाद अगर छात्र को लगता है कि कुछ कमी है, तो उन्हें दोबारा जांच के लिए सिर्फ सात दिन मिलेंगे। यानी 14 से 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र कैरियर पोर्टल से स्कूल हेड या प्रिंसिपल से भी सीधे दोबारा जांच के लिए आवेदन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed