फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bunk classes will be harmful to student have to pay fine

क्लास बंक करने वालों को अब महंगी पड़ेगी ये आदत, जान लें क्या-क्या होंगे नुकसान

Thu, 20 Jul 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 20 Jul 2017 10:08 AM IST
सार

क्लास बंक करने पर कटेगा नाम 

-हर पीरियड के हिसाब से देना होगा जुर्माना 
 
 

विज्ञापन
bunk classes will be harmful to student have to pay fine

विस्तार

नए सत्र में विद्यार्थियों को बंक मारकर मौज मस्ती करना महंगा पड़ेगा। छात्रों को पढ़ाई और कक्षा की हाजिरी को लेकर सचेत रहना होगा। बंक मारने की सूरत में छात्रों को हर पीरियड के हिसाब से जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


अगर कोई छात्र जुर्माना देकर बंक मारने की सोचता है तो ऐसा भी नहीं है। लगातार छह दिन या महीने में 14 दिन गैर-हाजिर होने पर कॉलेज से नाम काट दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) लगातार कोशिश कर रहा है। छात्रों में कॉलेज पहुंचकर कक्षा में अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति देखी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रुपये प्रति पीरियड जुर्माना देना होगा

bunk classes will be harmful to student have to pay fine
इसे रोकने के लिए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। एक या एक से अधिक पीरियड में अनुपस्थित रहने पर पांच रुपये प्रति पीरियड जुर्माना देना होगा। यह हर महीने वसूला जाएगा।

बिना अनुमति के या विशेष कारण बताए हुए लगातार छह दिन या महीने में 14 दिन गैरहाजिर रहने पर नाम काट दिया जाएगा। नाम काटने से पहले छात्र को नोटिस भेजा जाएगा।

नोटिस के दिन से पंद्रह दिन के अंदर 1000 रुपये फीस और अभिभावक के आश्वासन के साथ छात्र को कॉलेज की ओर से एक विशेष मौका मिलेगा। दोबारा बिना अनुमति या कारण के अनुपस्थित होने पर स्थायी रूप से नाम काट दिया जाएगा।

इन परिस्थियों में नहीं कटेगा नाम

bunk classes will be harmful to student have to pay fine

क्लास में छात्रों की उपस्थिति बढ़े और क्लास से छात्रों का नाम काटने की नौबत न आए। इसके लिए कॉलेज प्रशासन भी छात्रों को इस आदेश के प्रति जागरूक करेगा।  

-बीमार होने की स्थिति में मेडिकल सर्टिफिकेट देने पर 
-किसी दुर्घटना में शिकार होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट व अप्लीकेशन देने पर
-किसी परिस्थिति में शहर से बाहर जाने पर विभागाध्यक्ष को सूचित करने पर 
-प्रिंसिपल से विशेष अनुमति लेकर छुट्टी पर जाने पर
-अभिभावक द्वारा उपयुक्त कारण बताकर हाजिर होकर सूचना देने पर
-नाम कटने के एक सप्ताह के अंदर उपयुक्त कारण बताकर और प्रमाण पत्र देने पर री-एडमिशन फीस नहीं देनी होगी
 
जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार, एमडीयू: क्लास बंक मारने पर जुर्माना लगाने और महीने में 14 कार्य दिवस में बिना किसी अनुमति या कारण के अनुपस्थित रहने पर नाम काटने का प्रावधान किया गया है। इसकी जानकारी छात्रों के लिए जारी नियम में भी दी गई है। प्रोस्पेक्ट्स में भी इसके बारे में साफ लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed