फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bawana government school shift change case: students to go to manish sisodia to change decision

स्कूल की पाली बदलने का मामला: अब बवाना स्कूल के छात्र शिक्षा मंत्री के पास लगाएंगे गुहार

Sat, 30 Dec 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Dec 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
bawana government school shift change case:  students to go to manish sisodia to change decision
- फोटो : अमर उजाला

बवाना जे.जे.कॉलोनी के बॉयज स्कूल की पाली का समय बदले जाने का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले में कहीं भी सुनवाई नहीं होने पर अब छात्रों ने इसे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के समक्ष ले जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इससे पहले छात्र बुधवार को क्षेत्र विधायक से भी मिलने गए थे। विधायक से मुलाकात नहीं होने पर आक्रोशित छात्रों ने विधायक केकार्यालय पर ताला लगाकर उनका पुतला भी फूंका था।
विज्ञापन


क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) दिल्ली राज्य समिति सदस्य रोहित के मुताबिक कुछ समय पहले बवाना जे.जे.कॉलोनी के लड़कों के स्कूल को सुबह की पाली से शाम की पाली में शिफ्ट कर दिया गया था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को जब से शाम के शिफ्ट में बदला गया है उसके बाद से 15 से भी ज्यादा शिक्षक यहाँ से अपना स्थानांतरण दूसरे स्कूलों में करवा चुके हैं। स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या में भी कमी आई है। इस मामले को लेकर छात्र बीते माह से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया है।

केवाईएस के अनुसार स्कूल पहले ही बहुत-सी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में चल रहा है। यहाँ 3500 छात्रों पर केवल 44 स्थायी शिक्षक हैं। इस सरकारी स्कूल में ज्यादातर छात्र सुबह स्कूल में पढने के बाद शाम को कोई न कोई काम करते हैं।


समय बदलने के कारण वह जिस दिन स्कूल जाते हैं उस दिन उन्हें अपने काम से छुट्टी लेनी पड़ती है। और जिस दिन काम पर जाते हैं उस दिन स्कूल की छुट्टी करनी पड़ती है। केवाईएस ने मांग की है कि लड़कों के स्कूल को शाम की पाली से सुबह की पाली में शिफ्ट किया जाये। लड़कियों के लिए जल्द से जल्द नए क्लासरूम व नया स्कूल बनाया जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed