जेल में कैंपस प्लेसमेंट, कैदी को 35000 का पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तिहाड़ जेल में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट- 2014 के तहत कैदियों का कैंपस प्लेसमेंट किया गया। इसमें कुल पच्चीस कंपनियां कैदियों का प्लेसमेंट करने जेल संख्या तीन में पहुंचीं।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि कैदियों का प्लेसमेंट करने कई नामी कंपनियां जेल में पहुंचीं।
ताज्जुब की बात ये है कि आवेदन करने वाले सभी कैदियों ने इंटव्यू पास कर लिया। यानी कि कैदियों कर सौ फीसदी कैंपस प्लेसमेंट हो गया।
66 कैदियों को नौकरी
तिहाड़ जेल में इस बार 66 सजायाफ्ता कैदियों का प्लेसमेंट हुआ। जानकारी के अनुसार इनमें से लगभग सभी कैदी हत्या के आरोप में जेल काट रहे हैं।
इस दौरान एक कैदी कैदी राजू पारसनाथ को एक निजी कंपनी ने 35000 रुपये प्रति माह की नौकरी दी गई।
इससे खुश होकर अन्य कैदियों ने उसे कंधे पर उठा लिया। अब उसे 35 हजार रुपये प्रति महीना तक की सैलरी मिलेगी।