{"_id":"9214863e2ba79077c570c857acc89f7e","slug":"campaign-to-make-voters-aware-in-faidabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ही राष्ट्र के भावी निर्माता, उनका जागरूक होना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ही राष्ट्र के भावी निर्माता, उनका जागरूक होना अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शनिवार को युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली। रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा ही राष्ट्र के भावी निर्माता हैं, इसलिए उनका जागरूक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वयंसेवक दारू से न नोट से, सरकार बनेगी वोट से, छोड़ो सारे काम, चलो करें मतदान, लोकतंत्र की यही पहचान-मत मतदाता और मतदान जैसे स्लोगन लिखी पट्टी हाथ में लिए हुए थे। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी रितु, डॉ. रेखा सैन विशेष तौर पर मौजूद थीं।
विज्ञापन