फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign started with Foundation Day BJP government once again

Delhi : स्थापना दिवस के साथ शुरू हुआ अभियान- 'एक बार फिर से भाजपा सरकार'

Fri, 07 Apr 2023 05:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 Apr 2023 05:32 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीवार पेंटिंग अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Campaign started with Foundation Day BJP government once again
नड्डा ने दीवार पेंटिंग अभियान शुरू किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बंगाली मार्केट से और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पहाड़गंज से ‘एक बार फिर से भाजपा सरकार’ दीवार पेंटिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी 13649 बूथ समितियों सहित लगभग 14000 स्थानों पर सामूहिक रूप से स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया और प्रधानमंत्री का संदेश सुना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश की सेवा को समर्पित पार्टी है। 
विज्ञापन


जो न किसी एक जाति से जुड़ी है और न एक क्षेत्र से। इसी वजह से आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगले एक साल न थकना न रुकना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री का संदेश एवं कार्यक्रमों को पहुंचा कर 2024 चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रवक्ता हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर, प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग सह-प्रमुख विक्रम मित्तल, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री एस राहुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने ‘एक बार फिर से भाजपा सरकार’ लिखकर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed