फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campaign for single-use plastic ban intensified

एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए अभियान तेज 

Fri, 13 Sep 2019 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Campaign for single-use plastic ban intensified
demo pic

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने सभी चार जोन में एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त ज्ञानेश भारती ने सभी उपायुक्तों को जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चों, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन को भी शामिल किया जाएगा। पश्चिमी जोन में मादीपुर और विकासपुरी, मध्य जोन में साकेत सिटी मॉल, एंड्रयूजगंज और लाजपत नगर, दक्षिण क्षेत्र में कैलाश कॉलोनी, हौज खास और मालवीय नगर जबकि नजफगढ़ क्षेत्र में डाबरी और रोशनपुरा में प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने से रैलियों के अलावा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर रैली में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने प्लास्टिक रोधी अभियान को कामयाब बनाने का संकल्प लेते हुए मार्केट एसोसिएशन को भी बताया कि अपने उत्पादों को बचने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल न करें। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने भी घर घर जाकर लेागों को प्लास्टिक वेस्ट स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को सौंपने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैलियों के दौरान प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान में स्थानीय लोगों ने आसपास बिखरी थैलियों को एकत्र कर उसे निपटान के लिए निगम कर्मियों को सौपा। विक्रेताओं ने भी प्लास्टिक की थैलियों में उत्पाद नहीं बेचने की शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed