फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   callousness of three large hospitals, bleeding baby's tragic death

अस्पतालों की बेरुखी से बच्ची की दर्दनाक मौत

Thu, 13 Aug 2015 02:08 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
callousness of three large hospitals, bleeding baby's tragic death

वसंत कुंज में रहने वाला प्रदीप अपनी घायल भांजी को दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ लहूलुहान अवस्था में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमता रहा।

विज्ञापन


मगर एम्स, ट्रामा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ने बच्ची को भर्ती करने से मना कर दिया। प्रदीप ने जब 100 नंबर पर कॉल की जब बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एम्स में बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हालांकि ये जांच का विषय है कि बच्ची की मौत सड़क दुर्घटना के समय ही हो गई थी या फिर समय पर उपचार न मिलने की वजह से बच्ची ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित किया गया

callousness of three large hospitals, bleeding baby's tragic death

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कपिल अपनी बेटी नेहा (8) और परिवार के साथ पूर्व निगम पार्षद विमला चौधरी के आवास के पास रंगपुरी में रहता है।


नेहा बुधवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे आईसर टेंपो ने कुचल दिया। बच्ची के मामा प्रदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दोपहर 2:20 बजे दी।

पुलिस बिना डॉक्टरों के बच्ची को मृत नहीं बता सकती थी। अत: वसंतकुंज (साउथ) थाने में तैनात सिपाही पृथ्वीराज बच्ची के मामा प्रदीप के साथ बच्ची को एम्स ले गए।

अस्पतालों में बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया

callousness of three large hospitals, bleeding baby's tragic death

यहां पर एम्स में उसे भर्ती करने से मना कर दिया। एम्स की इमरजेंसी में उसे ट्रामा सेंटर ले जाने के कहा। ये लोग बच्ची को ट्रामा सेंटर ले गए।

ट्रामा सेंटर में भी बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्च्ची को सफदरजंग अस्पताल में भी ले गए। यहां से फिर बच्ची को एम्स में ले जाया गया।

इसके बाद प्रदीप ने बुधवार शाम 6:40 बजकर पुलिस को कॉल की कि उसकी भांजी की सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है और ऐसा लगता कि उसकी मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल हुई थी बच्ची

callousness of three large hospitals, bleeding baby's tragic death

अस्पताल उसकी भांजी को भर्ती करने से मना कर रहे हैं। इसके बाद एम्स में बच्ची को भर्ती कराया गया। एम्स में बच्ची को मृत घोषित कर दिया।


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में बच्ची घायल हुई थी या उसकी मौत हो गई थी, अस्पतालों को तुरंत उसे भर्ती करना चाहिए था।

मृत बच्ची को भी अस्पताल में भर्ती करना चाहिए था। दूसरी तरफ चालक आइसर टेंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed