फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cag report: delhi bjp scolded all the three mcd

CAG रिपोर्ट में खुली पोल तो BJP ने छोड़ा नगर निगमों का साथ, कड़ी फटकार भी लगाई

Thu, 05 Apr 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
cag report: delhi bjp scolded all the three mcd
bjp

तीनों नगर निगम की विभिन्न योजनाओं पर कैग रिपोर्ट में सवाल खड़ा किए जाने पर प्रदेश भाजपा अपने पार्षदों से खासी नाराज है। कैग रिपोर्ट के मामले में प्रदेश भाजपा ने तीनों नगर निगम के बड़े पदों पर नियुक्त अपने पार्षदों को फटकार भी लगाई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, प्रदेश भाजपा ने कैग रिपोर्ट के मामले में नगर निगम का बचाव नहीं करने का निर्णय लिया है। प्रदेश भाजपा नेताओं ने बुधवार को कैग रिपोर्ट के मामले में दिल्ली सरकार के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगाई गई।
विज्ञापन

 

इस दौरान अमर उजाला ने जब भाजपा शासित तीनों नगर निगम के संबंध में कैग रिपोर्ट का ध्यान दिलाया तो भाजपा के अधिकतर नेता कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कैग रिपोर्ट के मामले में भाजपा तीनों नगर निगम का कोई बचाव नहीं कर रही है। इस तरह कैग रिपोर्ट का मामला भाजपा ने तीनों नगर निगम पर छोड़ दिया है।

भाजपा अपने ही वरिष्ठ नेताओं से है खासी नाराज

दूसरी ओर सूत्र बताते है कि कैग रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश भाजपा के बड़े नेता अपने वरिष्ठ पार्षदों से खासी नाराज हो गई। उन्होंने अपने पार्षदों को कहा कि उनके कारण दिल्ली सरकार को घेरने में दिक्कत आड़े आएंगी।
 

उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को पार्टी पर हमला करने का अवसर दे दिया। वह कैग रिपोर्ट के माध्यम से भाजपा पर जवाबी हमला करेगी।


कैग रिपोर्ट में तीनों नगर निगम की विभिन्न योजनाओं पर तय राशि से काफी अधिक खर्च करने का खुलासा किया है। इके अलवा कई योजनाओं का समय पर कार्य पूरा नहीं होने के बारे में भी बताया गया है। इसके चलते नगर निगम पर आर्थिक बोझा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed