फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cabinet minister's brother filed a case against the illegal mining.

कैबिनेट मंत्री के भाई के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज

Wed, 24 Feb 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 24 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister's brother filed a case against the illegal mining.

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर के भाई कमलवीर सिंह उर्फ मिंटू पर अवैध खनन का आरोप है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने जिला खनन अधिकारी के बयान पर पत्थर चोरी, चोरी का माल रखने व सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के साथ ही इसकी साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कमलवीर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कमलवीर जदयू अध्यक्ष शरद यादव के समधी भी हैं। जिला खनन विभाग की टीम ने देखा कि टीकली व उसके आस-पास के पहाड़ से अवैध खनन हुआ है।
विज्ञापन


टीम ने जब वहां से निकलने वाले डंपर के टायर का निशान गैरतपुरबांस के एक फार्म हाउस पर गया। जिसके बाद टीम ने वहां पर दस्तक दी। फार्म हाउस के  भीतर से किसी तरह का रिस्पांस टीम को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पड़े माल की तस्वीर लेने व फार्म हाउस के गेट पर लिखे नाम के आधार पर बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है। घटना स्थल की जांच हो चुकी है। जल्द ही आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी करेगी। गौरतलब है कि राव नरवीर और कमलवीर दोनों भाईयों के बीच मनमुटाव रहता है।


जिसके कारण दर्ज हुए मुकदमे को राजनीति से प्रेरित होना माना जा रहा है। जबकि जिला खनन अधिकारी आरएस ठाकरान का कहना है कि छानबीन के दौरान हुए खुलासे के बाद मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed