दिल्लीवालों को 40 रूपए में मिलेगी प्याज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रूला रही प्याज से अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार कि कैबिनेट ने प्याज को सब्सिडाइज करने का फैसला किया है। फैसले को अमल में लाने के लिए मदर डेयरी को चुना गया है। कंपनी ने इसके लिए पूरे दिल्ली भर में 280 जगह तय की हैं जहां आपको 40 रूपए किलो की कीमत में प्याज मिलेगी।
आपको बता दें कि पिछले दो सप्ताह से दिल्ली में प्याज की कीमत आसमान छूती जा रही हैं। जहां पिछले दिनो प्याज 20 से 25 रूपए किलो मिल रही थी वहीं इन दिनो ये पचास के पार पहुंच गई है।
अलग-अलग जगह पर प्याज की कीमतों लोगों के रसोई के बजट को बिगाड़ रही हैं। जहां एक ओर घरेलू महिलाएं इससे परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर होटलों में भी सलास से प्याज गायब हो गया है।
इस वजह से दिल्ली में बढीं कीमतें
दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के मुताबिक प्याज की कीमतों में बढोत्तरी की बात करें तो शुरूआती जुलाई के मुकाबले इस प्याज के दामों में 50 प्रतिशत का उछाल आ चुका है।
कृषि विशेषज्ञ के मुताबिक बेमौसम बरसात की वजह से अप्रैल-मई में ओले गिरने की वजह से फसल बर्बाद हुई थी जिस वजह से प्याज की कीमतें बढ़ी हैं।
दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सुमित का कहना है कि उन्होंने घर में प्याज का इस्तेमाल कम कर दिया है।