फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cabinet approval for new bus station Metro corridor from Dilshad Garden

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट की हरी झंडी, 9.41 किमी का होगा पूरा सफर

Thu, 24 Jan 2019 04:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
Cabinet approval for new bus station Metro corridor from Dilshad Garden
Metro - फोटो : Amar Ujala

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर की संशोधित डीपीआर को केंद्र की हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई। 9.41 किमी लंबे कॉरिडोर की 1781.21 करोड़ की संशोधित डीपीआर को मंजूरी मिलते ही केंद्र सरकार के अंशदान का 324.87 करोड़ रुपये जीडीए को मिलना तय हो गया है। मेट्रो कॉरिडोर के संचालन में अब केवल रूट सेफ्टी क्लीयरेंस के लिए कमिश्नर मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम का फाइनल निरीक्षण बाकी रह गया है।

विज्ञापन


फरवरी के पहले सप्ताह तक रूट सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ही कॉरिडोर के ऑपरेशनल होने के लिए उद्घाटन की तिथि का शासन स्तर से एलान हो सकेगा। मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


रेड लाइन पर इस कॉरिडोर के शुरू होने से रेड लाइन की लंबाई बढ़कर 34.56 किमी हो जाएगी। दूसरी ओर गाजियाबाद के इस कॉरिडोर को मिलाकर रेड लाइन पर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। संशोधित डीपीआर में प्रोजेक्ट की लागत कम होने का लाभ जीडीए के साथ आवास विकास परिषद व यूपीएसआईडीसी को अंशदान के कम होने के रूप में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed