फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cab service

किफायती कैब सेवा 12 और शहरों में शुरू

Wed, 28 Oct 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
cab service

अक्टूबर 2015 शहरों के अंदर कैब उपलब्ध कराने के लिए आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कंपनी इंस्टाकैब ने अपने उत्पाद और सेवाओं को नए ब्रांड नाम रॉडर डॉट इन में तब्दील कर दिया है। रॉडर डॉट इन का मकसद ज्यादा खर्चीली बाहरी कैब यात्रा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बनाना है। इसी मकसद के लिए रॉडर डॉट इन ने उत्तरी भारत के 12 और शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

विज्ञापन


पैतृक कंपनी वेक्टो टेक्नोलाॅजीज प्राइवेट लिमिटेड का उपक्रम रॉडर डॉट इन टैक्सी उद्योग के लिए एक बाजार के रूप में आया है जिसने अपना पहला प्रॉडक्ट अगस्त 2014 में लॉन्च किया। महज चार महीनों में 10 लाख रुपये की लागत से जीएमवी तैयार कर टीम ने आउटस्टेशन टैक्सी इंडस्ट्री की उन गंभीर समस्याओं की पहचान की, जिन्हें इस मार्केट में उतरीं बड़ी कंपनियों ने नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन


रॉडर डॉट इन का मकसद संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर मार्केट से ‘वापसी भाड़ा’ का कॉन्सेप्ट खत्म करने का है ताकि ग्राहकों को उसका किराया ही देना पड़े, जितनी दूरी उन्होंने तय की है। 2500 ड्राइवरों के भारी भरकम बेड़ों से लैस कंपनी के पास अपनी कारें नहीं हैं और इसका ‘एकतरफा यात्रा किराया’ अभियान उत्तरी भारत के करीब 350 रूटों पर लागू है। इन रूटों पर किफायती कीमतों पर वेल मैन्टैंड कारों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी मुहैया की जा रही है। रॉडर डॉट इन ने इन शहरों के लिए बुकिंग अनुरोधों को स्वीकार करना शुरू कर दिया हैः दिल्ली-एनसीआर समेत चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, आगरा, देहरादून, ऋशिकेश, हरिद्वार, जयपुर, अजमेर, पुश्कर, कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉडर डॉट इन अगली तिमाही तक उत्तर भारत के नए बाजारों में अपना विस्तार करती रहेगी। वहां कैब का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है ताकि ग्राहक एकतरफा यात्रा किराया के तर्ज पर पूरे उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में आवाजाही कर सकें।

रॉडर डॉट इन तीन तरह की कारों का ऑफर देता हैः प्रमुख रूप से हैचबैक्स, सिडान और बहुपयोगी गाडि़यां। इसके साथ ही इस साल के जनवरी से अक्टूबर के प्रारंभिक महीनों में औसतन 5,000 रुपये की एक शहर से दूसरे शहर की 1500 बार यात्रा सेवा दी गई जिससे करीब 80 लाख रुपये की जीएमवी जेनरेट हुई।

रॉडर डॉट इन एक टेक्नोलाॅजी प्लेटफॉर्म है जो आउटस्टेशन ट्रैवल्स के लिए कैब उपलब्ध करवाता है। यह किसी खास क्शेत्र के विभिन्न शहरों में कैब की व्यवस्था करता है ताकि ग्राहकों को एकतरफा यात्रा किराया ही देना पड़े। यह ऑपरेटरों से हर यात्रा के लिए कमिशन लेता है। यह ग्राहकों की सुरक्शा सुनिश्चित करने के लिए ड्राइवरों और गाडि़यों का संपूर्ण वैरिफिकेशन करते हैं।


रॉडर डॉट इन के बारे मेंः
रॉडर डॉट इन आउस्टेशन कैब्स का ऑनलाइन पोर्टल है, जिसकी स्थापना आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्रों द्वारा की गई। एकतरफा यात्राओं के लिए बाजार से आधी दरों पर कैब मुहैया करवाकर यह शहरों के बीच यात्रा में क्रांति ला चुकी है। साल 2014 में लॉन्चिंग के बाद यह कंपनी बहुत तेज गति से आगे बढ़ रही है और लंबी दूरी की यात्रा को सभी के लिए आरामदायक और सुलभ बनाना इसका लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed