फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab driver murder case handed over to bulandshahr police from noida police

कैब चालक हत्याकांड: नोएडा से ट्रांसफर होकर बुलंदशहर पहुंची जांच, आरोपियों ने कार में ही छोड़ा था शव

Thu, 10 Sep 2020 01:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Cab driver murder case handed over to bulandshahr police from noida police
Cab driver murder case - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम से बुलंदशहर एक युवती को छोड़कर वापस दिल्ली लौट रहे एक कैब चालक आफताब की बीते दिनों हत्या कर दी गई। उसका शव नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के समीप कैब में पड़ा मिला था।

विज्ञापन


नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह ने पूरे मामले की जांच कराई तो जानकारी में आया कि हत्यारोपी बुलंदशहर के भूड़ चौराहे से कैब में सवार हुए थे। इसलिए इस हत्या की जांच अब बुलंदशहर पुलिस को सौंप दी गई है। एसएसपी बुलंदशहर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच उन्हें दी जा रही है। जिसे वह चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी आफताब हुसैन कैब चालक है। गत रविवार को उसकी कैब को बुलंदशहर के ईंटारोड़ी मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बुक किया था। आफताब ने युवती को उसके घर छोड़ दिया और वापस जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में तीन युवकों को उसने दिल्ली तक के लिए बैठा लिया। इसके बाद आफताब की कैब नोएडा के मोहन स्वरूप अस्पताल के पास खड़ी मिली, जबकि कैब में ही उसका शव था। उसकी नुकीली वस्तु से गला काटकर हत्या की गई थी। नोएडा पुलिस की जांच में सामने आया है कि आफताब की कार में आरोपी बुलंदशहर के भूड़ चौराहे से सवार हुए थे। इसलिए अब यह जांच बुलंदशहर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। 

वहीं, नोएडा पुलिस ने बताया था कि जिस समय आफताब की गाड़ी में तीन लोग सवार हुए। उसे उन पर शक हो गया था, इसलिए आफताब ने अपने मोबाइल से अपने पुत्र को फोन किया था। जिसकी रिकार्डिंग चालू कर दी थी। करीब 41 मिनट की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी है।


रिकार्डिंग में किसी को शराब पिलाने के लिए भी मजबूर करते हुए सुना जा रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आफताब की हत्या में आडियो और अन्य सुबूत नोएडा पुलिस से लिए जाएंगे। बुलंदशहर पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed