फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cab collided with several vehicles one dead and six injured

नोएडा: कई वाहनों से टकराई कैब, एक की मौत और छह घायल

Wed, 13 Apr 2022 04:16 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 04:16 PM IST
सार

नोएडा में एक कैब के कई वाहनों से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल भी हो गए।

विज्ञापन
Cab collided with several vehicles one dead and six injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में एक व्यस्त बाजार के पास एक कैब के कई वाहनों से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल भी हो गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) रणविजय सिंह ने कहा कि मंगलवार देर रात घटना के समय नशे की हालत में संदिग्ध कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के पार्थला बाजार के पास एक कैब के कार और फिर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हादसे में सात लोग घायल हुए थे। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में से एक की मौत हो गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed