फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ca final 2018 Atul Agarwal becomes All India Topper

सीए सीपीटी व सीए फाइनल के नतीजे घोषित, ऑल इंडिया टॉपर बने अतुल अग्रवाल

Fri, 20 Jul 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
ca final 2018 Atul Agarwal becomes All India Topper
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई-जून में हुई फाइनल, फाउंडेशन व सीपीटी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। फाइनल के नतीजे मौजूदा स्कीम व रिवाइज्ड स्कीम के आधार पर जारी किए गए हैं। सीए फाइनल की मौजूदा स्कीम में ऑल इंडिया टॉपर जयपुर के अतुल अग्रवाल बने हैं। उन्होंने 77.25 फीसदी के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्हें 800 में से 618 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरे स्थान अहमदाबाद के आगम संदीपभाई दलाल ने 76.88 फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि तीसरे स्थान पर सूरत के अनुराग बागरिया रहे। 800 में से 597 अंक पाकर उन्होंने 74.63 फीसदी अंक प्राप्त किए।   

विज्ञापन


सीए फाइनल रिवाइज्ड स्कीम में सूरत के प्रीत प्रीतेश शाह ने 67.75 फीसदी के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। उन्होंने 800 में से 542 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर बंगलूरू के अभिषेक नागराज ने 67.38 फीसदी अंक पाए हैं। तीसरे स्थान पर उल्लाहस नगर की समीक्षा अग्रवाल ने 65.50 अंक प्राप्त किए। फाउंडेशन के रिजल्ट में दिल्ली की स्वाति ने 400 में से 332(83 फीसदी) अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। जबकि रायपुर के आयुश अग्रवाल ने 82.75 फीसदी के साथ दूसरा स्थान व हल्द्वानी की स्वलेहा साजिद ने 81.75 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन का रिजल्ट 19.24 फीसदी रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 21.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 17.59 फीसदी है। सीपीटी की परीक्षा में कुल 54,474 परीक्षार्थी बैठे, इनमें से कुल 15,284 ने परीक्षा पास की। इसका पास प्रतिशत 28.06 फीसदी रहा। सीपीटी में 6,916 लड़कियां पास हुईं, जबकि 8368 लड़के पास हुए हैं। 
विज्ञापन


सीए की फाइनल रिवाइज्ड स्कीम में ग्रुप-1 में 2289 छात्र बैठे थे जिसमें से 286 पास हुए हैं।इस तरह से इस ग्रुप का पास प्रतिशत 11.36 फीसदी रहा। वहीं ग्रुप-2 में 1208 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 96 पास घोषित किए गए हैं। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 7.95 रहा। जबकि बोथ ग्रुप(दोनों ग्रुप में से किसी एक में पास) में सफल होने वाले छात्रों का पास प्रतिशत 9.83 फीसदी रहा है। इसी तरह से फाइनल की मौजूदा स्कीम के नतीजों में ग्रुप-1 के तहत 16.01 फीसदी छात्र सफल रहे हैं, ग्रुप-2 में 13.59 फीसदी व बोथ ग्रुप का पास प्रतिशत 9.09 फीसदी रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed