दिल्ली के राजौरी गार्डन सीट पर उपचुनावः अजय माकन ने डाला वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की विधानसभा सीट राजौरी गार्डन पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपना वोट डाला। वहीं ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) को लेकर चल रहे विवादों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजौरी गार्डन के सभी पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम के साथ वोटर पेरिफेरल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाने का फैसला लिया है।
इस ईवीएम का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है जिससे बाद में लगने वाले आरोपों से बचा जा सके। मतदान सुबह 8 से शुरु हो चुके हैं और शाम छह बजे तक चलेंगे। राजौरी गार्डन उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला 1 लाख 66 हजार 518 मतदाता करेंगे। कुल 166 पोलिंग बूथ बनाएं गए है।
इसमें 20 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी। एक ऑब्जर्वर के अलावा सेक्टर्स ऑफिसर पूरे विधानसभा पर नजर रखेंगे।
Rajouri Garden assembly seat bypoll: Congress leader Ajay Maken casts his vote #Delhi pic.twitter.com/dRyIFRQ402
— ANI (@ANI_news) April 9, 2017
संवेदनशील बूथों की हो रही वीडियोग्राफी
पीठासीन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि हम सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल कर रहे है। इससे मतदाता को वोट देने के दौरान ही पता चल जाएगा कि उसका वोट किसे गया है।
एक स्लिप निकलेगी जो वहीं नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। सभी ईवीएम का दो बार मॉक पोल हो चुका है। रविवार को मतदान से पहले फिर मॉक पोल होगा उसके बाद ही मतदान शुरू होगा।
क्या कहते हैं आंकड़ें?
-1.66 लाख मतदाता
-87,449 पुरुष मतदाता
-79,063 महिला मतदाता
-166 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
-166 ईवीएम मशीनें लगाई जाएगी।
-25 ईवीएम रिजर्व रखी जाएंगी।
-20 पोलिंग स्टेशन के इलाके संवेदनशील।
-17 सेक्टर ऑफिसर्स तैनात होंगे।