अपने ही खेल में फंसा गया ये सट्टेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागरपुर इलाके में लूट की झूठी कॉल करके सट्टेबाज खुद ही पुलिस के शिकंजे में फंस गया। देनदारी से बचने के लिए उसने लूट की कॉल कर दी थी, लेकिन पुलिस की जांच में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 13 मार्च की रात मेन सागरपुर निवासी सुरेंद्र ने 100 नंबर पर फोन कर लूटपाट की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस सुरेंद्र के घर पर पहुंची। सुरेंद्र ने बताया कि बाइक सवार दो युवक उसके घर आए थे और पिस्टल के बल पर उससे 2,10,000 रुपये लूटकर फरार हो गए हैं।
जिम्बाबवे की जीत देख की थी झूठी कॉल
पुलिस ने सुरेंद्र के कमरे की जांच शुरू की तो पाया कि कमरे में टीवी चल रहा है, जिस पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था।
टेबल पर कुछ पुरानी कॉपी पड़ी मिलीं, जिस पर सट्टे का हिसाब-किताब लिखा हुआ था। पुलिस ने कॉपी को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि सुरेंद्र कोई काम धंधा नहीं करता और दिन भर अपने कमरे में रहता है। यहां काफी लोग आते-जाते रहते हैं।
इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सुरेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि इस मैच में एक समय जिम्बाब्वे की टीम हावी होने लगी।
उसे लगा कि अगर जिम्बाब्वे जीत जाता है तो उस पर लाखों की देनदारी हो जाएगी। इससे बचने के लिए उसने लूटपाट की झूठी कॉल कर दी।