फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   By hiding religion lawyer married to woman victim said he harass me by closing the room

काले कोर्ट वाले की काली करतूत: गुड्डू बन इरशाद ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, पीड़ित बोली- कमरे में बंद कर मुझे...

Thu, 08 Sep 2022 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। वर्ष 2011 में वकालत करने के बाद वह इंटर्नशिप करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट गई थी। वहां आरोपी ने खुद का नाम गुड्डू बताकर उससे दोस्ती कर ली। 

विज्ञापन
By hiding religion lawyer married to woman victim said he harass me by closing the room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक महिला ने वकील पर धर्म छिपाकर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहले उसने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में जबरन उससे शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी न सिर्फ उसके साथ मारपीट करता बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाता। 

विज्ञापन

परेशान होकर पीड़िता मेरठ एक पीजी में जाकर रहने लगी तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। पीड़िता ने बुधवार को ज्योति नगर थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने, छेड़छाड़, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी इरशाद अली खान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल महिला को मेडिकल के बाद नारी नारी निकेतन भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। वर्ष 2011 में वकालत करने के बाद वह इंटर्नशिप करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट गई थी। वहां आरोपी ने खुद का नाम गुड्डू बताकर उससे दोस्ती कर ली। वर्ष 2012 में आरोपी ने पहली बार जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बनाई गई अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम देने लगा। यहां तक वह अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाता था। 

विज्ञापन

वर्ष 2015 में आरोपी ने खुद को पीड़िता के धर्म का बताकर उससे जबरन शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता को उसके धर्म का पता चला। बात करने पर आरोपी उसे बुरी तरह पीटता था। परिजन पीड़िता को जबरन अपने घर ले गए। लेकिन आरोपी दोबारा उसे अपने घर ले आया। इसके बाद आरोपी ने उसका जीवन और नरक बना दिया। आरोपी उसे कमरे में बंद कर पीटता था। कई बार पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दी, लेकिन आरोपी ने अपने वकील होने का फायदा उठाकर शिकायत को वापस करवा दिया।

परेशान होकर पीड़िता किसी को बिना कुछ बताए 25 अक्तूबर 2021 को मेरठ चली गई। यहां वह एक पीजी में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि यहां भी उसने उसे ढूंढ निकाला। वह अपने दोस्तों के साथ मेरठ आकर उसका पीछा करने लगा। मार्च 2022 में पीड़िता ने डाक से पुलिस को शिकायत दी। लेकिन यह भी शिकायत आरोपी ने वापस करवा दी। पीड़िता ने दिल्ली आकर बुधवार को पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इरशाद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed